Hot News

IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम बनी RCB, मुंबई इंडियंस और KKR को छोड़ा पीछे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर लीग की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बन गई है. अमेरिकी निवेश बैंक हाउलिहान लोके की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गई है. इसके साथ ही RCB क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में RCB की ब्रांड वैल्यू में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, IPL की कुल बिजनेस वैल्यू भी बढ़कर 20.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 11.4 प्रतिशत अधिक है.

मुंबई इंडियंस दूसरे, KKR तीसरे स्थान पर

ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) दूसरे स्थान पर है. उसकी ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर आंकी गई है. तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 245 मिलियन डॉलर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 244 मिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है.

IPL टीमों की ब्रांड वैल्यू

रैंक टीम ब्रांड वैल्यू (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 312
2 मुंबई इंडियंस (MI) 264
3 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 245
4 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 244
5 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 168
6 राजस्थान रॉयल्स (RR) 161
7 पंजाब किंग्स (PBKS) 158
8 गुजरात टाइटंस (GT) 157
9 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 156
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 122

RCB ने बनाया नया रिकॉर्ड

चार महीने पहले ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने RCB का अधिग्रहण लगभग 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर के वैल्यूएशन पर किया था. इसके बाद टीम की ब्रांड वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई.

IPL की बढ़ती ताकत

रिपोर्ट में कहा गया है कि IPL अब केवल दो महीने चलने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रह गया है. यह एक मजबूत स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट बिजनेस के रूप में उभर चुका है. मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और फैन एंगेजमेंट के मामले में IPL दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीगों को चुनौती दे रहा है.

ये भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान, ईशान किशन कप्तान और वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान

The post IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम बनी RCB, मुंबई इंडियंस और KKR को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top