Hot News

JAC 11th Result 2025 Update: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जल्द, कब और कहां मिलेगी मार्कशीट?

JAC 11th Result 2025 Update in Hindi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2025 जारी करने जा रहा है. इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है. अब छात्र बेसब्री से 11वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि बोर्ड अगले 1-2 दिनों में परिणाम जारी कर देगा. यहां आप JAC 11th Result 2025 Update और रिजल्ट चेक करने के बारे में देख सकते हैं.

कहां मिलेगा Jharkhand Board 11th Result 2025?

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा तो छात्र jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड एक डायरेक्ट लिंक एक्टिव करेगा, जिस पर क्लिक कर आप अपने मार्क्स देख सकेंगे.

Jharkhand Board 11th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Class 11 Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. यहां से आप इसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.

कब मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट? (Jharkhand Board 11th Result 2025)

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद कुछ दिनों में ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में भेज दी जाएगी. छात्र अपने स्कूल जाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं. डाउनलोड की गई कॉपी को तब तक के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

पासिंग मार्क्स और कंपार्टमेंट परीक्षा (Jharkhand Board 11th Result 2025)

पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. अगर कोई छात्र 5 में से 4 विषयों में पास होता है, तब भी उसे उत्तीर्ण माना जाएगा. जो छात्र फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Arts Topper 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में खूंटी जिला अव्वल, देखें अन्य जिलों का प्रदर्शन

The post JAC 11th Result 2025 Update: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जल्द, कब और कहां मिलेगी मार्कशीट? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top