Hot News

JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को सीएम आवास का छात्र करेंगे घेराव, खुले मंच से किया ऐलान

रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. छात्रों ने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया जाएगा. वहीं, आंदोलन के अगले चरण में रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करने की घोषणा की गयी है.

राजधानी रांची में अलबर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. छात्रों ने कहा कि आंदोलन को 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों पर अब तक समाधान नहीं हुआ है.

11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL रद्द करने की मांग

छात्र नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक 11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने तथा पूरे मामले की CBI जांच की मांग पूरी नहीं हो जाती.

आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर उनकी ओर से लगातार आवाज उठायी जा रही है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन को वापस नहीं लिया जाएगा.

20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा करते हुए 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम बताया. इससे पहले आंदोलनकारी छात्र 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाल चुके हैं.

20 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर अब रांची में प्रशासन के सामने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की चुनौती होगी. इससे पहले भी छात्रों के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ायी गयी थी.

24 जिलों में कल होगा पुतला दहन

छात्र नेताओं ने बताया कि आंदोलन के तहत 16 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. रांची में यह कार्यक्रम अलबर्ट एक्का चौक पर आयोजित करने की बात कही गयी है.

छात्रों का कहना है कि जब तक 11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL से संबंधित उनकी मांगों पर फैसला नहीं होता और CBI जांच की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

The post JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को सीएम आवास का छात्र करेंगे घेराव, खुले मंच से किया ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top