रांचीः JPSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्र सातवें और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए. छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से पानी की तेज बौछार की. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- JPSC Protest: ‘भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न’…वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र
लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने पुलिस की ओर फेंकी बोतलें
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया. इसके बाद कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर बोतलें फेंकीं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.
विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसकर्मी घायल
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसी दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने स्थिति संभाली. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.
The post JPSC Student Protest: लाठीचार्ज और वाटर कैनन के बाद भी नहीं हटे छात्र, पुलिस पर फेंकी बोतलें appeared first on Naya Vichar.

