Hot News

Kangana Ranaut On A R Rahman: छावा विवाद ने पकड़ा तूल, एआर रहमान के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut On A R Rahman: एआर रहमान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा को लेकर कहा कि यह फिल्म समाज को बांटने वाला असर डालती है. उनके इस कमेंट के बाद बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है. अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने रहमान पर तीखा हमला बोला है.

Kangana Ranaut On A R Rahman reaction chhaava movie allegationn
कंगना रनौत की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआर रहमान के इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी भेदभाव देखा है, लेकिन रहमान से ज्यादा पक्षपाती और नफरत से भरा इंसान उन्होंने नहीं देखा. कंगना का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि वह एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करती हैं, उन्हें इंडस्ट्री में नजरअंदाज किया जाता है.

मिलने से मना कर दिये थे रहमान

इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी बताया कि जब वह अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म इमरजेंसी की कहानी लेकर रहमान के पास गई थीं, तो उन्होंने मिलने तक से मना कर दिया. वजह ये बताई गई कि वह किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं बनना चाहते. कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि इमरजेंसी को कई क्रिटिक्स ने सराहा और यहां तक कि विरोधी दलों के नेताओं ने भी फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन रहमान अपनी सोच में ही अटके रहे. वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद से उनकी अगली फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: A R Rahman On Chhaava: 800 करोड़ी ‘छावा’ पर ए आर रहमान ने उठाए सवाल, बोले– समाज को बांटती है फिल्म

The post Kangana Ranaut On A R Rahman: छावा विवाद ने पकड़ा तूल, एआर रहमान के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top