Hot News

Lucknow Fire: एक्शन में सीएम योगी, 4 गिरफ्तार, 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Lucknow Fire: किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग की. इसमें सभी बड़े और प्रमुख अफसर शामिल हुए. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अमृत अभिजात (अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग) व प्रवीण कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन) के नेतृत्व में दो सदस्यीय विशेष जांच दल के गठन का निर्देश दिया.

अग्निकांड के तीन अभियुक्तों- रामकृष्ण उपाध्याय (निवासी अलीगंज), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (निवासी बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ), तूशॉक कृष्णा जायसवाल (निवासी बालागंज, लखनऊ) और सुरेश कुमार साहू (निवासी मड़ियांव) को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. ये अफसर हैं बिजली विभाग के जानकीपुरम एक्सेन कलेक्शन गौरव कुमार, FSSO (फायर विभाग) इंदिरा नगर के प्रभारी कमलेन्द्र कुमार सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण के AE अनिल कुमार और लखनऊ विकास प्राधिकरण के JE प्रमोद पांडे.

जिस वक्त हादसा हुआ, मुख्यमंत्री अलीगढ़ में थे

अलीगंज अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासन ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में दिख रही है. इमारत में जिस वक्त हादसा हुआ, मुख्यमंत्री अलीगढ़ के दौरे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने मंच से घटना की जानकारी मिलने की बात बताई और सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा के बाद लखनऊ ने लिए निकल पड़े. इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम अफसरों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य के निर्देश जारी कर चुके थे.

यह भी पढ़ें : Lucknow Fire: बेटे की आखिरी पुकार..पापा, आग लग गयी है, बचा लीजिये…

मुख्यमंत्री ने राहत बचाव कार्य का जायजा लिया

कार्यक्रम से निकलने के बाद लखनऊ पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया. घटना के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में घायलों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए हाल चाल जाना. मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों का हाल चाल जाना और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया. दुर्घटना के शिकार बने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. घायलों को 50-50 हजार रुपये मदद का ऐलान किया गया.

The post Lucknow Fire: एक्शन में सीएम योगी, 4 गिरफ्तार, 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top