Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए सबसे विशेष दिन माना जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि यदि कोई कुंवारी कन्या इस व्रत को श्रद्धा और नियमों के साथ करती है, तो उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है. वहीं सुहागिन स्त्रीएं दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन व्रत रख रहे हैं, तो भोलेनाथ की पूर्ण कृपा पाने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है.
महाशिवरात्रि के दिन क्या करें?
- ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- व्रत रखें और दिनभर सात्त्विक आहार ग्रहण करें.
- शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें.
- बेलपत्र, धतूरा, भस्म और आक भगवान शिव को अर्पित करें.
- महाशिवरात्रि की रात सोना नहीं चाहिए. रात के चार प्रहरों में शिव आराधना और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना मोक्षदायी माना जाता है.
महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें?
- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को केतकी का फूल अर्पित न करें. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा से वर्जित कर दिया था.
- पूजा के दौरान शंख बजाना या शंख से जल अर्पित करना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि भगवान शिव ने शंखचूड़ राक्षस का वध किया था, इसलिए शिव पूजा में शंख का प्रयोग नहीं किया जाता.
- पूजा के समय भगवान शिव को टूटे हुए अक्षत (चावल) न चढ़ाएं. इस दिन केवल साबुत चावल का ही उपयोग करें.
- इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल न करें.
- पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि इस दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Upay: लव मैरिज में आ रही हैं दिक्कतें? महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा पार्टनर
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
The post Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें नियम appeared first on Naya Vichar.

