Hot News

Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस

मारुति सुजुकी एर्टिगा हिंदुस्तानीय ऑटो मार्केट की सबसे पॉपुलर MPV में से एक है, जिसने ग्राहकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसका दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस लगातार लोगों को अपनी ओर खींच रही है. एर्टिगा धीरे-धीरे कंपनी की इंपोर्टेंट कार बन गई है, जो टॉप-10 सेलिंग लिस्ट में आती है. वहीं, कुछ ऑनर कई सालों तक यूज करने के बाद अपग्रेड करना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें इससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार ड्राइविंग एक्सपिरियंस मिले. यहां हम आपके लिए 4 सबसे बेहतर MPV कारें लेकर आए हैं, जिसे आप एर्टिगा से अपग्रेड कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

Toyota Innova Hycross

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी की हाइब्रिड एमपीवी है. इनोवा हाइक्रॉस में TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपये है. 

Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी इनविक्टो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज वर्जन है, जिसमें वही हाइब्रिड सिस्टम लगा है. इनविक्टो में भी TNG 5वीं जेनरेशन का इन-लाइन 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन लगा है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और निकल मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ मिलकर 183.7 हॉर्सपावर जेनरेट करता है. इसके अलावा मारुति इनविक्टो सिर्फ एक हाइब्रिड एमपीवी रूप में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 24.97 लाख रुपये है.

BYD eMax 7

चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी BYD, इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली फर्स्ट कंपनियों में से एक है. BYD e 6 के सक्सेसर eMax 7 दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें 55.4kWh और 71.8kWh शामिल हैं. ये बैटरी पैक आगे के व्हील्स को चलाने के लिए एसी परमानेंट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है. यह 160.9 bhp और 201.1 bhp पावर जेनरेट करता है. दोनों वेरिएंट की टॉर्क कैपिसिटी 310 nm है, जबकि रेंज 540 किलोमीटर है. BYD eMax 7 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है. 

Kia Carnival

किआ कार्निवल में केवल एक ही इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है. यह इंजन 190.4 bhp की ताकत और 440 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इंडियन ऑटो मार्केट में उपलब्ध यह एकमात्र MPV है, जिसमें डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 59.64 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: किसी में 468 KM रेंज तो किसी में 2 बैटरी ऑप्शन…, ये हैं BaaS वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

The post Maruti Suzuki Ertiga से अपग्रेड करना चाहते हैं? ये 4 MPV आपके लिए बन सकती हैं परफेक्ट चॉइस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top