Hot News

Moong Dal Palak Tikki: सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें मूंग दाल और पालक से बनी ये टेस्टी टिक्की, जानें बनाने का तरीका

Moong Dal Palak Tikki: शाम की चाय का वक्त हो और कुछ गरमा-गरम, कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए मजा ही आ जाता है. मूंग दाल पालक टिक्की एक ऐसा ही लाजवाब स्नैक्स है जिसे आप सर्दियों में शाम की चाय के साथ बना सकते हैं. इस स्नैक्स को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. मूंग दाल पालक टिक्की को धनिया-पुदीना चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें. चटनी के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. 

मूंग दाल पालक टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • पालक- 1 गुच्छा
  • हरी मिर्च- 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चावल का आटा- 2-3 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- बारीक कटा हुआ
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मूंग दाल पालक टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल पालक टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छे से धो लें और इसे आप 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को मिक्सी जार में डाल दें. बिना पानी डाले दाल को आप दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • पालक के पत्ते को अच्छे से धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें. इसे आप दाल में डाल दें. फिर हरी मिर्च, अदरक, जीरा, प्याज, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब आप चावल का आटा को डालकर सभी चीजों को मिला लें. 
  • मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लेकर हाथों से गोल करके चिपटा कर लें. 
  • तवे पर थोड़ा तेल गर्म करें और टिक्की को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इस तरह से आप मूंग दाल पालक टिक्की को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

The post Moong Dal Palak Tikki: सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें मूंग दाल और पालक से बनी ये टेस्टी टिक्की, जानें बनाने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top