पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
PMCH NEET Student Absence Issue: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के निर्देशों के बावजूद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में 47 एमबीबीएस एवं पीजी छात्र अनुपस्थित पाए गए. अब कॉलेज प्रशासन ने इन सभी छात्रों से 24 घंटे के भीतर सबूत के साथ उपस्थित होने का अल्टीमेटम जारी किया है.
बिना सूचना गायब हुए 37 छात्र, 10 ने दी थी वजह
प्रशासन के अनुसार NEET परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए 47 छात्रों में से 10 छात्रों ने पहले ही शादी, स्वयं की बीमारी या परिवार में बीमारी जैसी वजहों की सूचना दी थी. वहीं 37 छात्र बिना किसी पूर्व सूचना के गायब पाए गए, जिससे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.
PMCH NEET Student Absence Issue: 24 घंटे का अल्टीमेटम और जांच शुरू
PMCH के प्रिंसिपल के ओएसडी डॉ. सुनील परमार ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छात्रों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर उपस्थिति और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
बैचवार छात्रों की अनुपस्थिति का विवरण
जानकारी के अनुसार अनुपस्थित छात्रों में बैच 2022 के 18, 2023 के 15 और 2024 के 8 विद्यार्थी शामिल हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों की विस्तृत जांच की जाएगी और रिपोर्ट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को भेजी जाएगी.
NMC निर्देशों के बावजूद नहीं हुई उपस्थिति
NMC के निर्देशों के अनुसार मेडिकल कॉलेजों में NEET परीक्षा अवधि के दौरान एमबीबीएस और पीजी छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य थी. इसके तहत सेमिनार, क्विज और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की गई थीं, लेकिन इसके बावजूद कई छात्र अनुपस्थित पाए गए.
रिपोर्ट NMC को भेजी जाएगी, आगे की कार्रवाई तय
PMCH प्रशासन ने कहा है कि अनुपस्थिति के कारणों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भी भेजी जाएगी ताकि आवश्यक निर्णय लिया जा सके.
IGIMS में भी मिली अनुपस्थिति, बाद में कराई गई उपस्थिति
IGIMS प्रशासन के अनुसार सुबह 10:30 बजे तक 18 छात्र अनुपस्थित थे. बाद में छात्रावासों में जांच कर सभी अनुपस्थित छात्रों को क्विज और शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल कराया गया.
ALSO READ: PMCH में मरीजों को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और MIR की सुविधा
The post NEET Exam के दिन PMCH में बड़ा मामला, 47 छात्र अनुपस्थित, 24 घंटे में सबूत के साथ हाजिर होने का अल्टीमेटम, 37 बिना सूचना गायब appeared first on Naya Vichar.

