Hot News

NEET Protest से रातोंरात बनीं स्टार, अब Bigg Boss में पहुंचीं Rhiya Ahir, ‘फेम के लिए किया’ कहने वालों को दिया जवाब

Rhiya Ahir Bigg Boss 20: एक तस्वीर ने रिया अहीर की जिंदगी अचानक बदल दी थी. मुंबई में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान रिया ने प्रोटेस्टर्स को ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी. उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और देखते ही देखते वह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा चेहरा बन गईं. अब वही रिया अहीर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं. हालांकि, बिग बॉस में जाने के उनके फैसले पर हर किसी की राय एक जैसी नहीं है. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या रिया ने यह सब सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए किया था. अब रिया ने खुद इन सवालों और मिल रही आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिया है.

Rhiya Ahir’s Life Changed: नीट प्रदर्शन के बाद बदली रिया की जिंदगी

रिया अहीर पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान उस समय मिली जब मुंबई में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था. प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस प्रोटेस्टर्स को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब रिया गाड़ी के सामने आ गई थीं. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई. इसके बाद लोग रिया को ‘नीट प्रदर्शन वाली लड़की’ के नाम से जानने लगे. इस घटना के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी और अब उन्हें बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में शामिल होने का मौका मिला है.

रिया अहीर नीट प्रदर्शन, फोटो – इंस्टाग्राम

‘People Thought I Did It for Fame’: पॉपुलैरिटी के लिए किया, लोगों को लगा

बिग बॉस में रिया की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने नीट प्रदर्शन के दौरान सब कुछ सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए किया था. बॉलीवुड हंगामा से बात चित के दौरान रिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि लोग उनके बारे में अपनी-अपनी राय बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को लगता है कि उन्होंने यह सब सिर्फ प्रसिद्धि हासिल करने के लिए किया था. रिया ने लोगों से कहा कि वे किसी दूसरे की बात सुनकर उनके बारे में राय न बनाएं. वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें खुद देखें, उनके व्यक्तित्व को समझें और फिर उनके बारे में फैसला करें.

View on Instagram

‘Loved Bigg Boss Since Childhood’: बचपन से बिग बॉस की दीवानी थीं रिया

रिया ने बताया कि जब वह छोटी थीं, तब उनकी मां और बहन बिग बॉस देखा करती थीं. ऐसे में वह भी उनके साथ बैठकर यह कार्यक्रम देखती थीं. लेकिन सिर्फ कार्यक्रम देखने के बजाय उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि आखिर बिग बॉस के घर के अंदर सब कुछ कैसे चलता है. इतने सारे लोग एक साथ कैसे रहते हैं और इतने बड़े कार्यक्रम को पर्दे के पीछे से किस तरह संभाला जाता है, यह जानने की रिया को हमेशा उत्सुकता रही. अब बिग बॉस में शामिल होकर उन्हें इस दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलने वाला है.

View on Instagram

Want to Show My Fun Side: अपना दूसरा रूप दिखाना चाहती हैं रिया

रिया का कहना है कि लोग उन्हें सिर्फ उस वायरल तस्वीर या नीट प्रदर्शन के जरिए न पहचानें. वह चाहती हैं कि दर्शक उनके व्यक्तित्व का दूसरा पहलू भी देखें. उन्होंने कहा कि वह मनोरंजक स्वभाव की हैं और बिग बॉस के जरिए वह अपना यह रूप लोगों के सामने लाना चाहती हैं.न अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदर्शन के दौरान एक तस्वीर से पूरे देश में चर्चा में आईं रिया अहीर क्या बिग बॉस के घर में भी दर्शकों का दिल जीत पाएंगी. क्या वह अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलकर एक नई पहचान बना पाएंगी. इसका जवाब बिग बॉस 20 में उनके सफर के दौरान मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘द ट्रेटर्स 2’ के बाद बिग बॉस में जाएंगी मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने बता दिया सच

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने छोड़ा हिंदुस्तान, क्यों लंदन हुए शिफ्ट, इस शख्स ने बताई वजह, बोले- एंजॉय नहीं कर पाते

The post NEET Protest से रातोंरात बनीं स्टार, अब Bigg Boss में पहुंचीं Rhiya Ahir, ‘फेम के लिए किया’ कहने वालों को दिया जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top