Hot News

NEET Re-Exam 2026 : कल फिर 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, आज देशभर में मॉक ड्रिल 

NEET Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम को लेकर इस बार NTA पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए देशभर में करीब 5,500 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. परीक्षा की निगरानी CCTV से की जाएगी. एग्जाम से 24 घंटे पहले यानी कि 20 जून को देशभर में मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित करेगी.

5,500 एग्जाम सेंट्रस पर होगी मॉक ड्रिल

यह मॉक ड्रिल देश के 551 शहरों में स्थित 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी. NTA ने बताया कि परीक्षा के लिए कई लेवल की सुरक्षा लागू की गई है. सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाली इस फुल-स्केल रिहर्सल में क्वेश्चन पेपर की डिलीवरी से लेकर आंसर पेपर के कलेक्शन और परिवहन तक परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण का अभ्यास किया जाएगा.

कूलिंग जोन और शिकंजी की व्यवस्था

नीट परीक्षा को लेकर राज्य प्रशासनें भी एक्शन मोड में हैं. कई राज्य प्रशासनें परीक्षार्थियों को विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही हैं. उदाहरण के तौर पर, दिल्ली प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के पास ‘कूलिंग जोन’ बनाने की घोषणा की है. इन कूलिंग जोन में छात्रों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी. साथ ही स्वच्छ पेयजल, शिकंजी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही, दिल्ली प्रशासन ने 21 जून को नीट अभ्यर्थियों (NEET Aspirants) के लिए डीटीसी (DTC) बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है.

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से लें अपडेट

परीक्षा को लेकर समय-समय पर NTA अपने सोशल मीडिया खासकर X पर अपडेट जारी कर रही है. इससे पहले NTA ने नीट परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम बताया. साथ ही एडमिट कार्ड की जानकारी भी NTA के Whatsapp नंबर 91 78279 80287 से स्टूडेंट्स को दी गई. NTA ने सभी नीट अस्पिरेंट को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के फेक समाचारों से बचें. ऑफिशियल अपडेट के लिए केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा जताएं. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, neet.nta.nic.

22 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा

गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था. अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही है, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से पहले NTA की चेतावनी, फेक समाचारों से रहें सावधान

The post NEET Re-Exam 2026 : कल फिर 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, आज देशभर में मॉक ड्रिल  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top