Hot News

NEET UG में बिहार का जलवा, टॉप 10 में आयुष और रिया, देखें टॉपर्स लिस्ट

RE-NEET UG 2026 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार इस साल कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर AIR 1 हासिल किया है. नीट यूजी में इस बार बिहार के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने AIR 6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई.

RE-NEET UG 2026 में बिहार के टॉपर्स

आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने AIR 6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई. इसके अलावा रवि कांत दिवाकर AIR 55 और आदित्य कुमार AIR 73 ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

छात्र का नाम ऑल इंडिया रैंक (AIR) श्रेणी
आयुष भलोटिया 4 General
रिया रंजन 6 OBC
रवि कांत दिवाकर 55 SC
आदित्य कुमार 73 General

NEET UG Toppers List 2026 Check Here

AIIMS Delhi में दाखिले की बढ़ी उम्मीद

मेडिकल शिक्षा के जानकारों का मानना है कि जिन छात्रों ने टॉप 100 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है, उनके लिए AIIMS Delhi में MBBS सीट मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है. ऐसे में आयुष भलोटिया, रिया रंजन, रवि कांत दिवाकर और आदित्य कुमार के AIIMS Delhi के 2026 बैच का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला मेडिकल काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के बाद ही होगा.

NEET UG 2026 में 19 छात्रों ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, जबकि 138 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक प्राप्त किए. वहीं 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें: NEET UG में नवादा के आयुष भलोटिया ने किया टॉप, AIR 4, देखें मार्कशीट

The post NEET UG में बिहार का जलवा, टॉप 10 में आयुष और रिया, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top