Hot News

Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘निशानची’, कलेक्शन सुनकर लगेगा झटका

Nishaanchi Box Office Collection: 19 सितंबर को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की. फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने काफी प्रमोशन किया था, लेकिन रिलीज के बाद मूवी की हवा टाइट हो गई. फिल्म टिकट खिड़की पर परफॉर्म नहीं कर पाई और कुछ ही दिनों में इसका बैंड बज गया. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 के सामने निशानची नहीं चल पाई. चलिए आपको 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

निशानची का 9वें दिन हाल बेहाल

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘निशानची’ ने हिंदुस्तान में 9वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई 1.27 करोड़ रुपये हो गई है और इसने वर्ल्डवाइड 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है और मूवी में उनका डबल रोल है. इसके अलावा मूवी में मोनिका पंवार और वेदिका पिंटो ने भी अहम किरदार निभाया हैं. वहीं, जॉली एलएलबी 3 की कमाई की बात करें तो इसने 9 दिनों में 85 करोड़ कमा लिए. जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

निशानची ने हिंदुस्तान में किस दिन कितनी कमाई की?

Nishaanchi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 2- 0.4 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 3- 0.28 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 4- 0.12 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 5- 0.06 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 6- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 7- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये

Nishaanchi Total Collection- 1.27 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली LLB 3’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘मद्रासी’ को छोड़ा पीछे, अगला टारगेट सनी देओल की ‘जाट’

The post Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘निशानची’, कलेक्शन सुनकर लगेगा झटका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top