Hot News

NIT दुर्गापुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 510+ जॉब ऑफर, 80 लाख का पैकेज

NIT Durgapur Placement 2026: एनआईटी दुर्गापुर की पढ़ाई के साथ-साथ यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी छात्रों को काफी आकर्षित करता है. 2025-26 के प्लेसमेंट आंकड़ों में 510 से ज्यादा जॉब ऑफर दर्ज किए गए हैं. वहीं, इस दौरान सबसे ज्यादा पैकेज करीब 80 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा है. आइए प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से समझते हैं.

NIT Durgapur Placement 2026 में क्या रहा खास?

NIT दुर्गापुर के 2025-26 प्लेसमेंट आंकड़ों को देखें तो संस्थान में 510+ जॉब ऑफर दिए गए. प्लेसमेंट का कुल प्रतिशत 84.4 फीसदी रहा. यानी हर 100 योग्य छात्रों में करीब 84 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान औसत पैकेज 12.16 लाख रुपये सालाना रहा.

ब्रांच वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड

प्लेसमेंट ग्राफ में अलग-अलग ब्रांच के योग्य और चयनित छात्रों का आंकड़ा भी दिया गया है. इसमें CSE यानी Computer Science and Engineering के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा नजर आती है. CSE के करीब 145 छात्र प्लेसमेंट के लिए योग्य थे, जिनमें लगभग 130 छात्रों को जॉब ऑफर मिला.

NIT दुर्गापुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

इसके अलावा Mechanical Engineering, Electrical Engineering, Electronics and Communication Engineering, Civil Engineering और अन्य ब्रांच के छात्रों को भी कंपनियों ने मौका दिया.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, जानें फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रोसेस

इन कंपनियों से आए प्लेसमेंट ऑफर

कंपनी सेक्टर
Amazon ई-कॉमर्स / टेक्नोलॉजी
Microsoft टेक्नोलॉजी / सॉफ्टवेयर
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स / टेक्नोलॉजी
Apple टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स
NVIDIA सेमीकंडक्टर / AI
Intel सेमीकंडक्टर / टेक्नोलॉजी
AMD सेमीकंडक्टर / प्रोसेसर
Qualcomm सेमीकंडक्टर / वायरलेस टेक्नोलॉजी
Cisco नेटवर्किंग / टेक्नोलॉजी
Accenture IT / कंसल्टिंग
Oracle सॉफ्टवेयर / क्लाउड
Visa फाइनेंस / पेमेंट टेक्नोलॉजी
JPMorgan Chase & Co. बैंकिंग / फाइनेंस
Texas Instruments सेमीकंडक्टर / इलेक्ट्रॉनिक्स
Salesforce क्लाउड / सॉफ्टवेयर
Myntra ई-कॉमर्स / फैशन
ICICI Bank बैंकिंग / फाइनेंस
Media.net डिजिटल एडटेक / टेक्नोलॉजी
Zscaler साइबर सिक्योरिटी / क्लाउड
Electronic Arts गेमिंग / टेक्नोलॉजी

80 लाख का पैकेज

NIT Durgapur के प्लेसमेंट सीजन में 80 लाख रुपये सालाना का हाईएस्ट पैकेज निश्चित तौर पर छात्रों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा. हालांकि सिर्फ हाईएस्ट पैकेज देखकर कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड समझना सही नहीं होगा. औसत पैकेज 12.16 लाख रुपये है.

NIT Durgapur Placement 2026-27 Check Details

NIT दुर्गापुर क्यों है खास?

  • NIT दुर्गापुर ने NIRF Engineering Ranking में 49वीं रैंक हासिल की है.
  • संस्थान की टीमों ने लगातार 3 बार Smart India Hackathon का खिताब जीता है.
  • NIT दुर्गापुर की 2 टीमें ICPC Regional तक पहुंच चुकी हैं.
  • यहां के 50 से ज्यादा छात्र Codeforces पर Expert रैंक हासिल कर चुके हैं.
  • 40 से ज्यादा छात्रों ने LeetCode पर Knight रैंक हासिल की है.
  • CodeChef पर 50 से ज्यादा छात्र 4-Star रेटिंग हासिल कर चुके हैं.
  • Google Summer of Code में NIT दुर्गापुर के 5 छात्रों ने योगदान दिया है.
  • संस्थान में 7,037 से ज्यादा रिसर्च पब्लिकेशन और 4,378 से ज्यादा जर्नल पब्लिकेशन हैं.

इंटर्नशिप का भी मौका

NIT दुर्गापुर में छात्रों को सिर्फ फाइनल प्लेसमेंट तक सीमित नहीं रहना पड़ता. संस्थान की ओर से इंटर्नशिप के अवसर भी मिलते हैं. शेयर किए गए प्लेसमेंट अपडेट में Amazon में 6 महीने की इंटर्नशिप हासिल करने वाले छात्रों का भी उल्लेख है.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर

The post NIT दुर्गापुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 510+ जॉब ऑफर, 80 लाख का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top