Hot News

Noida Protest : आधी रात तक चली बातचीत, मजदूरों की मांगों में वेतन बढ़ोतरी और वीकली ऑफ शामिल

Noida Protest : गौतम बुद्ध नगर में जारी औद्योगिक तनाव (Industrial Unrest) के बीच मजदूरों की मुख्य मांगें साफ हो गई हैं. वे वेतन बढ़ोतरी, वीकली ऑफ और बेहतर कामकाजी हालात की मांग कर रहे हैं. इन मांगों को लेकर मजदूर प्रतिनिधियों (Representatives) और यूपी प्रशासन की बनाई हाई-लेवल कमेटी के बीच लगातार बातचीत चल रही है, ताकि जल्द कोई हल निकाला जा सके. ग्रेटर नोएडा में देर रात कमेटी ने मजदूर प्रतिनिधियों और अन्य पक्षों के साथ बैठक की, जहां अलग-अलग फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं खुलकर और विस्तार से रखीं.

मामले को लेकर सीएम योगी एक्टिव

सीएम योगी के निर्देश पर एक कमेटी बनाई गई है. प्रशासनी आदेश के मुताबिक, इस पैनल की अगुवाई इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर कर रहे हैं. इसमें MSME के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और लेबर कमिश्नर सदस्य सचिव के तौर पर शामिल हैं. इसके अलावा मजदूर यूनियनों और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को भी इसमें जगह दी गई है, ताकि सभी पक्षों की बात सुनी जा सके.

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की मांग क्या है?

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि अभी उन्हें 10 से 15 हजार रुपये महीने मिलते हैं, जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से काफी कम है. इसलिए वे इसे बढ़ाकर 18 से 20 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, वे हफ्ते में एक पक्का छुट्टी का दिन और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान सख्ती से लागू करने की भी मांग उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में बवाल: प्रदर्शनकारी हुए उग्र, कई वाहनों को फूंका, देखें VIDEO

सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने कहा कि हम कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन तनख्वाह में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई. हमारी मांग सीधी है, हमें ऐसा वेतन चाहिए जो आज के खर्चों के हिसाब से ठीक हो. बैठक में शामिल एक और मजदूर ने कहा कि उनकी मांगें सिर्फ वेतन तक सीमित नहीं हैं. उसने बताया कि हमने वीकली ऑफ, सही ओवरटाइम भुगतान और काम करने वाली जगह पर बेहतर व्यवहार की भी मांग की है. यह सिर्फ पैसे का मामला नहीं, बल्कि सम्मान से जुड़ा मुद्दा भी है.

The post Noida Protest : आधी रात तक चली बातचीत, मजदूरों की मांगों में वेतन बढ़ोतरी और वीकली ऑफ शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top