Hot News

Patna Student Protest: पटना में छात्रों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज, विधानसभा का गेट बंद, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच 6 घंटे तक झड़प

Patna Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को पटना में बड़ा प्रदर्शन हुआ. छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना और राजभवन रोड तक पहुंच गए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास से पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिससे वहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई.

कई घंटे तक पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे. करीब 6 घंटे तक कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होती रही. हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, कई बार लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

कई छात्र, पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल

झड़प के दौरान कई छात्र, पुलिसकर्मी और कुछ पत्रकार घायल हो गए. पटना के IG जितेंद्र राणा भी इस दौरान घायल हुए. पूरे घटनाक्रम में कई लोगों को चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

विधानसभा गेट बंद, सुरक्षा और कड़ी

छात्र आंदोलन को देखते हुए बिहार विधानमंडल के मुख्य गेट को एहतियातन बंद कर दिया गया. सिर्फ पैदल आने-जाने वालों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई. विधान परिषद की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पूरे परिसर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई.

शहरभर में जाम, कई दुकानों के शटर गिरे

प्रदर्शन का असर पूरे पटना शहर में देखने को मिला. डाकबंगला चौराहा और आसपास के इलाकों में कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं. शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लगा रहा. मार्च के कारण कई रास्तों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

प्रशांत किशोर ने क्या कहा

छात्र प्रदर्शन पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि युवाओं और छात्रों का गुस्सा लंबे समय से दबा हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं और अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिल रही है. इसी वजह से छात्रों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े

The post Patna Student Protest: पटना में छात्रों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज, विधानसभा का गेट बंद, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच 6 घंटे तक झड़प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top