Hot News

Patna Student Protest : प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े

Patna Student Protest: पटना की सड़कों पर बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र राजभवन मार्च पर निकले थे. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की और वापस लौटने की अपील की. लेकिन गुस्साए छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया. इसके जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया.

जेपी गोलंबर पर डटे रहे हजारों छात्र

पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद हजारों की संख्या में छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. वे जेपी गोलंबर पर ही डट गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. कई छात्र विरोध जताने के लिए सड़क पर ही बैठ गए.

पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन करीब 20 मिनट के भीतर ही छात्रों ने बैरिकेडिंग उखाड़ फेंकी और आगे बढ़ गए.

डाकबंगला चौराहे पर झड़प और IG की गाड़ी पर हमला

जेपी गोलंबर से निकलकर छात्रों का हुजूम डाकबंगला चौराहे पहुंच गया. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और भारी संख्या में पुलिस बल, वाटर कैनन और आंसू गैस के दस्तों के साथ तैनात था. प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर बोतलें और चप्पलें फेंकना शुरू कर दिया.

इसी हंगामे के बीच पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी को निशाना बनाया गया. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर हमला करके उसके शीशे तोड़ दिए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

IG ने दिए हिरासत में लेने के आदेश

स्थिति को बिगड़ता देख पटना आईजी ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी हुई है.

The post Patna Student Protest : प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top