Hot News

Piyush Mishra Accident: बाथरूम में गिरने से पीयूष मिश्रा के हाथ में फ्रैक्चर, अब बिस्तर से उठना भी हुआ मुश्किल

Piyush Mishra Accident: दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा अपनी आने वाली फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशनल इवेंट में नजर नहीं आए. अब इसकी वजह सामने आ गई है. दरअसल, एक्टर अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है. इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान दी.

Piyush Mishra Health Update: मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी

आकाशादित्य लामा ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था. मैनेजर ने उन्हें एक्टर के बाथरूम में फिसलने की जानकारी दी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी. इसी वजह से पीयूष मिश्रा फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

Piyush Mishra Health: पहले से भी ठीक नहीं थी तबीयत

डायरेक्टर ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे. इसके बावजूद वह लगातार काम कर रहे थे और फिल्म के प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन इस हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि फिलहाल वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं.

Dulhaniya Le Aayegi: कब रिलीज होगी पीयूष मिश्रा की नई फिल्म?

पीयूष मिश्रा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस, परिवार और शादी के मजेदार माहौल पर आधारित है. फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, लैरिसा बोनेसी, ओंकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा और पीयूष मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: साउथ की 6 फिल्मों से सजेगा वीकेंड, OTT पर मिलेगा डर, रोमांच और हंसी का जबरदस्त तड़का

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज

The post Piyush Mishra Accident: बाथरूम में गिरने से पीयूष मिश्रा के हाथ में फ्रैक्चर, अब बिस्तर से उठना भी हुआ मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top