Hot News

PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली छात्रा की मां ने पीएम मोदी का आभार जताया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बदले की भावना के बजाय माफी का रास्ता चुनकर उनकी बेटी को “नई जिंदगी” दी है. लड़की की मां ने भावुक होकर कहा, आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और पीएम मोदी ने उसे सबसे बड़ा तोहफा दिया है. यह उसका दोबारा जन्म है.”

बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन करने की अपील

लड़की की मां ने पीएम मोदी से अपील की है कि नाबालिग बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि इन बच्चों को किससे क्या कहना चाहिए इसकी समझ नहीं होती, ऐसे में वे इससे दूर रहें तो ही इनके लिए अच्छा है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए लड़की की मां ने कहा कि हम कई बार माफी मांग चुके हैं. जो कुछ हुआ उसपर हम शर्मिंदा हैं. अब क्या करें कैसे माफी मांगें. पुलिस की गाड़ियां आती हैं, हम समझ रहे हैं कि गलती हुई, पर माफ करें.

FIR बरकरार, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

माफी के बावजूद छात्रा के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर संसद मार्ग थाने को ट्रांसफर किया जा चुका है. छात्रा की मां का दावा है कि उनकी बेटी नाबालिग है, लेकिन एफआईआर में उसकी उम्र 25 साल दर्ज की गई है. उन्होंने प्रशासन से नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाने की भी अपील की. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया है, तो छात्रा के खिलाफ दर्ज केस भी वापस लिया जाना चाहिए.

PM मोदी ने कहा था- बच्चों को माफ करता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को भटका हुआ बताते हुए कहा था कि वे उन्हें माफ करते हैं और नहीं चाहते कि बच्चों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ें.

इसके बाद छात्रा ने भी वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी. उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ प्रदर्शन में पहुंची थी और वहां मौजूद लोगों को देखकर प्रभावित हो गई. उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे पहली और आखिरी गलती बताया और पूरे देश से माफी मांगी.

Also read : कुलगाम आतंकी हमला: मजदूरों की हत्या पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- आतंकवाद खत्म हुआ तो मारने वाले कौन?

The post PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top