Hot News

Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh की बैटरी, कंपनी का दावा- 3 दिन तक चलेगा फोन! जानें कब होगा लॉन्च

Poco M8x 5G हिंदुस्तान में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने लॉन्च से कुछ दिन पहले ही फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी डिटेल्स भी शेयर कर दी है. Poco M8x 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें से एक वेरिएंट में क्वाड-कर्व्ड रियर पैनल मिलेगा, जिस पर लेदर फिनिश दी जाएगी. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस फोन में हमें और क्या-क्या मिलने वाला है.

Poco M8x 5G की कलर ऑप्शन

कंपनी की माइक्रोसाइट के मुताबिक, Poco M8x 5G हिंदुस्तान में तीन रंगों Black, Blue और Leather Green में आएगा. Leather Green मॉडल में फोन के पीछे ‘vegan leather finish’ मिलेगी. यानी इसका बैक लेदर जैसा दिखाई देगा. फोन के किनारों पर फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जिस पर मेटैलिक फिनिश मिलेगी. वहीं, पीछे की तरफ ‘quad curved’ पैनल होगा, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर ज्यादा प्रीमियम लुक देगा.

ये भी पढ़ें: 8,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Realme का नया 5G फोन, 6,500 निट्स की होगी ब्राइटनेस

गीली उंगलियों से भी चलेगी स्क्रीन, मिलेगा Wet Touch 2.0

हिंदुस्तान में Poco M8x 5G की एंट्री Xiaomi के HyperOS 3 के साथ होगी, जो Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी का दावा है कि फोन को चार OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. साथ ही, Wet Touch 2.0 फीचर भी दिया जाएगा, जिससे उंगलियां गीली या नम होने पर भी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर रहेगा. इसके अलावा, Poco M8x 5G को IP64 रेटिंग मिलेगी.

Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh की बड़ी बैटरी

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब टेक कंपनी ने Poco M8x 5G में 7,900mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की कन्फर्मेशन की है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी के मुताबिक फोन पर करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है.

चार्जिंग की बात करें तो Poco M8x 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही, फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी जाएगी.

दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कूलिंग का मिलेगा साथ

Poco M8x 5G में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर ऐप्स को 43 परसेंट तक तेजी से लॉन्च कर सकता है. परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6.30 लाख से ज्यादा स्कोर किया है.

फोन में 6GB RAM के साथ UFS 2.2 स्टोरेज दिया जाएगा. वहीं, लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा. इसके साथ 12,439 sq mm का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर दी गई है, जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 खरीदने लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ₹12,000 तक बढ़े दाम; देखें नई कीमत

The post Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh की बैटरी, कंपनी का दावा- 3 दिन तक चलेगा फोन! जानें कब होगा लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top