Amrapali Dubey Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो में कलाकारों की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से जुड़े कुछ ऐसे पल देखने को मिले, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. शो के प्रोमो में आम्रपाली की एक टिप्पणी पर पवन सिंह नाराज नजर आए, वहीं निरहुआ के साथ उनकी दोस्ती में भी तनाव दिखाई दिया.
Amrapali Calls Pawan Singh “Ladkiyon Ke Shaukin”: पवन सिंह पर टिप्पणी से नाराज हुए पावर स्टार
शो के एक प्रोमो में नीलम सिंह, पवन सिंह के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि उन्होंने सुना है कि पवन को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इस पर आम्रपाली दुबे मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि पवन सिंह ‘लड़कियों के शौकीन’ हैं. आम्रपाली की यह बात सुनकर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और साफ कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। प्रोमो में पवन का गुस्सा साफ नजर आता है.
हालांकि, शो का यह हिस्सा मनोरंजन और आपसी बातचीत के संदर्भ में सामने आया है. इसे सितारों के पर्सनल रिलेशनशिप का पक्का प्रमाण नहीं माना जा सकता.
Amrapali Was Upset With Nirhua : निरहुआ से भी नाराज दिखीं आम्रपाली
दूसरे प्रोमो में आम्रपाली दुबे और उनके लंबे समय से दोस्त और को-स्टार रहे निरहुआ के बीच भी तनाव देखने को मिलता है. निरहुआ हिंदुस्तानी सिंह के साथ आम्रपाली के व्यवहार और नखरों को लेकर बात करते नजर आते हैं. जब आम्रपाली को इस बातचीत का पता चलता है तो वह भावुक होकर रोने लगती हैं. इसके बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय के लिए नाराजगी पैदा हो गई है.
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसी वजह से दोनों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है.
Amrapali On Live-in With Married Nirhua: शादीशुदा सुपरस्टार के साथ ‘लिव-इन’ वाला सवाल
‘भोजपुरी बवाल’ के एक अन्य हिस्से में आम्रपाली से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. शो में उनसे यहां तक पूछा गया कि क्या वह किसी शादीशुदा सुपरस्टार के साथ लिव-इन में रह रही हैं और उसके बच्चों की देखभाल कर रही हैं। इस दौरान निरहुआ से जुड़े सवालों पर आम्रपाली ने अपने रिश्ते को दोस्ती के तौर पर ही बताया.
Aamrapali is Done with the questions! #BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/pqQ0UM9CAd
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 18, 2026
“>
दरअसल, आम्रपाली और निरहुआ की नजदीकी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चलती रही हैं. आम्रपाली पहले भी ऐसी चर्चाओं पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं और लोगों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से पहले सोचने की अपील कर चुकी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोनों के बीच रिश्ता मुख्य रूप से दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड का है.
Amrapali Want to be Mother: शादी से पहले मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
शो में आम्रपाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक और बड़ी बात कही थी. उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. उनके मुताबिक मां बनना उनके जीवन की प्राथमिकताओं में शामिल है और शादी उनके लिए जरूरी शर्त नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चा आने के बाद वह अपने काम को सीमित कर परिवार और शिशु पर ज्यादा ध्यान देना चाहेंगी.
फिलहाल ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली, पवन सिंह और निरहुआ से जुड़े ये खुलासे और तीखी बातचीत दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. यह शो जिओ हॉटस्टार पर हर रात 9 बजे आता है और कलर्स टीवी पर 10: 30 पर आता हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी की सिफारिश पर नहीं बनी स्टार…’: निरहुआ संग रिश्ते और आरोपों पर आम्रपाली दुबे का मुंहतोड़ जवाब, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
The post क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? ‘भोजपुरी बवाल’ में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली appeared first on Naya Vichar.

