Ramayana: रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, नितेश तिवारी की फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने राजा दशरथ की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की.
रामायण में दशरथ का किरदार निभाने पर क्या बोले अरुण गोविल
अरुण गोविल ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा कि रामायण के निर्माता, रामानंद सागर के टीवी सीरियल से कुछ जुड़ाव चाहते थे और इसलिए उन्होंने मुझे फिल्म में लिया. एक्टर ने कहा, “जी हां, रामायण में मैं भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभा रहा हूं. सच कहूं तो, शुरू में मैं यह भूमिका नहीं करना चाहता था, लेकिन निर्देशक नितेश तिवारी ने जोर दिया. वे हमारी रामायण और इस रामायण के बीच कुछ जुड़ाव चाहते थे. इसलिए हामी भर दी.”
लव कुश फिल्म को लेकर क्या बोले अरुण गोविल
उन्होंने फिल्म ‘लव कुश’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने को भी याद किया और बताया, “फिल्म ‘लव कुश’ में, जहां जीतेंद्र ने राम का किरदार निभाया था, मुझे लक्ष्मण का रोल मिला. मैंने निर्माता से कहा था कि यह ठीक नहीं है, मुझे लक्ष्मण का किरदार मत दीजिए, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी. वे मुझे ही लेना चाहते थे. तब जाकर मैंने कहा, ‘ठीक है, चलो करते हैं.’ लेकिन देखिए क्या हुआ. फिल्म एक दिन भी नहीं चली.”
नितेश तिवारी की रामायण के बारे में
रामायण का निर्माण बड़े स्केल पर हो रहा है. इसमें विज़ुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा. फिल्म दो पार्ट में आएगी. जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी. वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका में होंगे. काजल अग्रवाल को रामायण में मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना गया है. वहीं, रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है
The post Ramayana: अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नहीं करना चाहता था यह भूमिका appeared first on Naya Vichar.

