Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की टीम इन दिनों San Diego Comic-Con 2026 में पहुंची है, जहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर अपने अनुभव साझा किए. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार यह किरदार ऑफर हुआ था, तो उनके मन में कई सवाल और डर थे. उन्हें चिंता थी कि क्या वह इस बड़ी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा पाएंगे.
Ranbir Kapoor On Playing Lord Ram: “क्या मैं यह कर पाऊंगा?”
San Diego Comic-Con में बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा,
“जब यह फिल्म पहली बार मुझे ऑफर हुई थी, तो मेरे मन में बहुत डर और कई सवाल थे- क्या मैं यह कर पाऊंगा? क्या मैं इसके लिए सक्षम हूं? लेकिन बहुत जल्दी यह डर और शक आभार में बदल गया. मुझे लगता है कि यह एक आशीर्वाद, जिंदगी में मिलने वाला खास मौका और एक बड़ी जिम्मेदारी है.”
रणबीर ने आगे बताया कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह लोगों के दिलों और सोच से गहराई से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा,
“रामायण लोगों के अवचेतन मन में गहराई से बसी हुई है. भगवान राम पीढ़ियों से साहस, करुणा, क्षमा और धर्म के प्रतीक रहे हैं. ऐसे किरदार को पर्दे पर पेश करने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है और यह काफी चुनौतीपूर्ण भी है.”
भगवान राम के मूल्यों को दिखाना है रणबीर का लक्ष्य
“मुझे एहसास हुआ कि राम का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल प्ले करना नहीं है. इसके लिए बहुत पेशेंस, विश्वास और ऑनेस्ट इंटेंशन चाहिए. पूरी टीम चाहती है कि हम इस कहानी को पूरी रिस्पेक्ट और ऑथेंटिसिटी के साथ लोगों के सामने लेकर आएं.”
उन्होंने यह भी कहा कि रामायण की कहानी को पहले भी कई फिल्मों, टीवी शो और अलग-अलग माध्यमों से दिखाया गया है, लेकिन इसकी भावनाएं और आध्यात्मिक जुड़ाव हमेशा खास रहेगा.
Ramayana Trailer Launch: टल गया फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
फैंस लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. पहले समाचार थी कि ट्रेलर आज 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन मेकर्स ने आखिरी समय पर इसके लॉन्च को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि Sony Pictures Entertainment के साथ हुए नए सहयोग के चलते ट्रेलर लॉन्च को आगे बढ़ाया गया है.
Ramayana Cast: रणबीर राम तो यश बनेंगे रावण
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, सनी देओल समेत कई कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे.
Ramayana Release Date: कब थिएटर्स में रिलीज होगी ‘रामायण’?
फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक दूसरे पार्ट की सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: ‘शूटिंग के दौरान करती थी मेडिटेशन’, साई पल्लवी ने बताया कैसे बनीं माता सीता, कहा- ‘मैंने उनका किरदार नहीं चुना, उनका आशीर्वाद मिला’
The post Ramayana: भगवान राम का रोल ऑफर होते ही डर गए थे रणबीर कपूर, बोले- ये किरदार नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है appeared first on Naya Vichar.