Hot News

Ranchi news : एचइसी के तीन बैंक अकाउंट फ्रीज, कर्मियों को नहीं हो रहा वेतन भुगतान

रांची. एचइसी के बैंक अकाउंट फ्रीज होने से कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. एचइसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद एचइसी के तीन अकाउंट पिछले दिनों फ्रीज किये गये हैं. यह सभी मामले पांच से लेकर 25 वर्ष पुराने हैं. बैंक अकाउंट फ्रीज होने के कारण एचइसी बैंकों से लेनदेन नहीं कर पा रहा है. एचइसी के जिन तीन बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गय है, उसमें एसबीआइ हटिया व केनरा बैंक के दो अकाउंट शामिल हैं. इन बैंकों में एचइसी के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये जमा हैं.

गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा एचइसी

ऐसे में प्रबंधन ने कंपनियों को कार्यादेश के डिस्पैच के एवज में फिलहाल अकाउंट में भुगतान नहीं करने को कहा है. अधिकारी ने बताया कि एसबीआइ हटिया को प्रबंधन लगभग तीन करोड़ रुपये ऋण के एवज में भुगतान करता है. जब भी किसी कंपनी से पैसा आता है, तो बैंक उस राशि को काट लेता है. इस कारण एचइसी के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट आ गया है. मालूम हो कि आर्थिक संकट के कारण एचइसी कर्मियों का 28 माह का वेतन बकाया हो गया है. वहीं, कार्यशील पूंजी के अभाव में कच्चे माल की कमी हो गयी है. इस कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi news : एचइसी के तीन बैंक अकाउंट फ्रीज, कर्मियों को नहीं हो रहा वेतन भुगतान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top