Hot News

Road Accident: ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटा समेत चार जख्मी

Road Accident: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में एक स्त्री की मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार शुक्रवार (6 जून 2025) सुबह तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों में से एक स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो बच्चों के साथ थी स्त्री

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी कंचन देवी (21) के रूप में हुई है. मृतका के पति ने बताया कि वे अपने दो बच्चों के साथ लालगंज पकरी स्थित ससुराल से इमादपुर में फुफेरा ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान इमादपुर चौक के पास ही यह हादसा हो गया. इस हादसे में मृतका का दो वर्षीय बेटा सत्यम कुमार भी घायल हो गया है. अन्य घायलों की पहचान दिलीप कुमार (25) बहिलवारा, सरैया (मुजफ्फरपुर), रंजन कुमार (22) गुड़मिया गांव, करताह थाना (वैशाली), और मिथलेश कुमार (21) गुड़मिया गांव निवासी के रूप में हुई है.

बाइक की तेज टक्कर बना हादसे का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजन और मिथलेश गुड़मिया से इमादपुर किसी काम के लिए जा रहे थे. तभी उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दिलीप कुमार की बाइक से हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलो को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. इधर, सूचना पाकर भगवानपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पटना: परिवहन विभाग का नया नियम लागू, अब प्रदूषण प्रमाण पत्र के लिए करना होगा ये काम

The post Road Accident: ससुराल जा रही स्त्री की सड़क हादसे में मौत, बेटा समेत चार जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top