Samar Singh New Bhojpuri Song Bhej Dele Belanwa: होली का मौसम आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए नए होली सॉन्ग रिलीज होने लगते हैं. इस बीच समर सिंह अपने फैंस के लिए नया धमाकेदार गाना लेकर आए है. उनका होली सॉन्ग ‘भेज देले बेलनवा’ आज 3 फरवरी को यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज हो चुका है. बीते दिन ही गाने का पोस्टर सिंगर ने फैंस के साथ शेयर किया था. सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस अदिति ने साड़ी पहना है, जिसमें उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है.
देखें यहां गाने का पूरा वीडियो
म्यूजिक वीडियो में दिखी होली की धूम
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में समर सिंह के साथ अदिति जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रही. म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी होली के रंग से सरोबर दिख रहे. गाने में मस्ती, प्यार और ठेठ होली वाला माहौल देखने को मिला है. सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, देसी स्टार समर सिंह का गाना किस किस को देसी स्टाइल में अच्छा लगता है. एक यूजर ने लिखा, इस होली के गाने पर रील ज्यादा बनाइए. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर.
कलाकारों की जानकारी
- सॉन्ग – भेज देले बेलनवा
- सिंगर – समर सिंह
- संगीत – रौशन सिंह
- गीत – छोटन, मनीष
- कॉन्सेप्ट – समर मोदी
- डायरेक्टर – पप्पू वर्मा
- डीओपी – गौरव राय
- कोरियोग्राफर – घायल, अमन
- डीआई – रोहित सिंह
- निर्माता – राजकुमार सिंह
समर सिंह का गाना ‘प्रत्याशी रंगता’ ने जीता दर्शकों का दिल
इससे पहले समर सिंह का होली गाना ‘प्रत्याशी रंगता’ रिलीज हुआ था. जिसने अपनी मजेदार बोल और धुन से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था. इस लेटेस्ट ट्रैक को समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह नजर आती हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक और शानदार एक्स्प्रेशन से फैंस को दीवाना बना दिया.
यह भी पढ़ें– Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली सॉन्ग ‘मर गइनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ रिलीज, ग्लैमरस अंदाज में दिखी काजल राज
The post Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना ‘भेज देले बेलनवा’ रिलीज होते ही मचा रहा धूम, होली के रंग में रंगी एक्ट्रेस अदिति appeared first on Naya Vichar.

