Hot News

Scorpio N Facelift से BE 07 EV तक! अगस्त में Mahindra रिवील कर सकती है 3 नई दमदार SUVs

Mahindra & Mahindra हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फ्यूचर की मोबिलिटी तकनीकों और नए कॉन्सेप्ट गाड़ियों की झलक दिखाने के लिए जानी जाती है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने इसी दिन अपने Born Electric SUV कॉन्सेप्ट (XUV.e और BE), Thar.e, Global Pik Up Concept और NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Vision Concept को पेश किया था. अब इस बार भी कंपनी 15 अगस्त 2026 को तीन दिन का मेगा इवेंट करने जा रही है, जहां कई नए मॉडल्स रिवील किये जा सकते हैं. हालांकि, Mahindra ने अभी तक ऑफिशियली लॉन्च होने वाले सभी मॉडल्स को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के आधार पर इस इवेंट में कई बड़े प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं.

Mahindra Scorpio N Facelift से उठ सकता है पर्दा

Mahindra अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन 15 अगस्त के आसपास पेश कर सकती है. नई 2026 Scorpio N में डिजाइन और फीचर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जाएगा, जबकि इसके इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. स्पाई इमेज के मुताबिक, नई Scorpio N में रीडिजाइन फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और अपडेटेड फ्रंट बंपर देखने को मिल सकते हैं. साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इसमें नए डिजाइन के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. केबिन में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. SUV में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पहली बार पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Mahindra अपने ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स को ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध करा सकती है. इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही जारी रहने की उम्मीद है.

Production Version में आ सकती है Mahindra Vision S

Mahindra अपने Vision S Concept पर बेस्ड नई सब-4 मीटर SUV का प्रोडक्शन रेडी मॉडल भी 15 अगस्त को पेश कर सकती है. यह कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली SUV होगी. डिजाइन की बात करें, तो इसका बॉक्सी और दमदार लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है. हालांकि, कॉन्सेप्ट में दिखाए गए कुछ एक्सट्रीम डिजाइन एलिमेंट्स जैसे बोनट पर लगे एक्सेसरीज, रूफ-माउंटेड लाइट्स, स्टेप लैडर और जेरी कैन को प्रोडक्शन मॉडल में हटाया जा सकता है या फिर इन्हें एक्सेसरी के तौर पर पेश किया जा सकता है. NU_IQ प्लेटफॉर्म की खासियत यह है, कि यह मल्टी-पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. ऐसे में Vision S को पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑपशंस के साथ लाया जा सकता है.

Mahindra BE 07 Electric SUV की भी हो सकती है एंट्री

Mahindra अपने Born Electric पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए BE 07 इलेक्ट्रिक SUV की नियर-प्रोडक्शन झलक भी इस इवेंट में दिखा सकती है. यह SUV कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. डिजाइन की बात करें, तो BE 07 में कॉन्सेप्ट मॉडल वाले कई फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED फॉग लैंप, स्पोर्टी फ्रंट बंपर, बड़े अलॉय व्हील्स, कूपे-स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन, वर्टिकली स्टैक्ड LED टेललैंप और कॉम्पैक्ट रियर विंडशील्ड शामिल हो सकते हैं. बैटरी और पावरट्रेन की बात करें, तो BE 07 में वही सेटअप मिलने की उम्मीद है जो XUV 9S इलेक्ट्रिक SUV में दिया जा रहा है. इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे अलग-अलग रेंज और परफॉर्मेंस विकल्प ग्राहकों को उपलब्ध होंगे.

15 अगस्त के इवेंट पर रहेंगी सभी की नजरें

Mahindra का स्वतंत्रता दिवस इवेंट हर साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद खास माना जाता है. इस बार भी कंपनी नई तकनीकों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और अपनी अगली जेनरेशन की SUVs से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है. अगर ये सभी मॉडल्स पेश किए जाते हैं, तो आने वाले महीनों में हिंदुस्तानीय SUV और EV बाजार में कॉम्पिटिशन और भी तेज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Baby Defender में मिलेंगे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड के दोनों ऑप्शन, 4.5 मीटर की दमदार SUV ला रही JLR

The post Scorpio N Facelift से BE 07 EV तक! अगस्त में Mahindra रिवील कर सकती है 3 नई दमदार SUVs appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top