Hot News

Shoaib Ibrahim के पिता ICU में भर्ती, एक्टर बोले- अगले 24 घंटे बताए गए बेहद अहम

टेलीविजन अभिनेता शोएब इब्राहिम टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हैं. ससुराल सिमर का से फेमस हुए एक्टर के पिता की फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई है. जी हां एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पापा को फिर से स्ट्रोक आया है. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

शोएब इब्राहिम के पिता को आया स्ट्रोक

शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पापा के लिए आप सभी की दुआओं की जरूरत है… पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें… अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं.’ फैंस एक्टर के पोस्ट से काफी चिंतित हो गए.

परिवार को काफी मानते हैं शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम काफी परिवारिक इंसान है. वह जिस बिल्डिंग में रहते हैं. वहां उनकी मां, सास और बहन सबा इब्राहिम भी रहते हैं. वह काफी परिवारिक हैं. एक्टर कई बार अपने यूट्यूब व्लॉग में भी कह चुके हैं कि उनके लिए परिवार कितना महत्व रखता है. वह अक्सर सबकी मदद करते हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी खाला की बेटी का इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन करवाया.

शोएब इब्राहिम के बारे में

शोएब इब्राहिम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने अजुनी, ससुराल सिमर का, कोई लौट के आया है, जीत गई तो पिया मोरे जैसे टीवी शोज में काम किया है. उनके कई म्यूजिक वीडियोज भी आये हैं. एक्टर ने टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से शादी की है और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रूहान है.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

The post Shoaib Ibrahim के पिता ICU में भर्ती, एक्टर बोले- अगले 24 घंटे बताए गए बेहद अहम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top