Hot News

Skoda Slavia Facelift का नया लुक हुआ टीज, 18 अगस्त को होगी लॉन्च; जानें क्या-क्या बदलेगा

स्कोडा ने हिंदुस्तान में Slavia Facelift की लॉन्चिंग से पहले इसका नया टीजर जारी किया है. 18 अगस्त को लॉन्च होने वाली इस सेडान में अब एक्सटीरियर में किए गए बदलावों की झलक साफ तौर पर देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि मौजूदा Skoda Slavia के 2022 में लॉन्च होने के करीब चार साल बाद इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में दस्तक देने जा रहा है.

टीजर में कैसा दिखा Slavia facelift का एक्सटीरियर?

2026 Skoda Slavia facelift में पहले से ज्यादा बोल्ड क्रोम डिटेलिंग के साथ नया ग्रिल दिया गया है, जबकि हेडलैंप के अंदर का डिजाइन भी बदला गया है. फ्रंट बंपर को भी रिवाइज किया गया है और फॉग लैंप के आसपास नई हाउसिंग मिलती है.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी

पीछे की तरफ टेल लैंप का शेप मौजूदा Slavia जैसा ही रखा गया है. हालांकि, इनमें Kushaq की तरह कनेक्टेड LED ट्रीटमेंट मिलेगा या नहीं, फिलहाल इसकी कन्फर्मेशन नहीं हुई है. साइड प्रोफाइल में नई पांच-स्पोक अलॉय व्हील डिजाइन नजर आती है. इसके अलावा, कार में क्रोम फिनिश वाली विंडो लाइन भी बरकरार रखी गई है.

टीजर में कार की रूफ और शार्क-फिन एंटीना की भी झलक देखने को मिलती है. लेटेस्ट तस्वीरों में कार हल्के सिल्वर या ग्रे कलर में नजर आ रही है.

View on Instagram

कैसा होगा इंटीरियर?

टीजर में अभी कार का केबिन नहीं दिखाया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसका मौजूदा लेआउट बरकरार रहेगा. हालांकि, नए कलर और बेहतर ट्रिम मटेरियल के साथ इंटीरियर को थोड़ा फ्रेश लुक मिल सकता है. Slavia facelift में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और Kushaq वाला 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. वहीं, सिंगल-पेन सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी पहले की तरह मिलते रहेंगे.

इंजन में क्या होंगे बदलाव?

मैकेनिकल तौर पर Skoda Slavia Facelift में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यानी इसमें पहले की तरह 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे. 1.0-लीटर TSI इंजन 115 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फिलहाल इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है.

हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है.

वहीं, 1.5-लीटर TSI इंजन में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यह इंजन पहले की तरह 150 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देगा. इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: 8 वेरिएंट मे आई है Mahindra BE 6 Sporteq, ₹19.45 लाख से शुरू कीमत में जानें कौन-सा मॉडल है परफेक्ट

The post Skoda Slavia Facelift का नया लुक हुआ टीज, 18 अगस्त को होगी लॉन्च; जानें क्या-क्या बदलेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top