Hot News

Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद

Sprouts Besan Chilla Recipe: अगर आप हर दिन ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजें खाकर ऊब गए हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार हो जाए बल्कि हेल्दी और टेस्टी भी हो, तो स्प्राउट्स बेसन चीला एक पावरफुल ऑप्शन है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहतरीन चॉइस है, जो अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं या फिर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं. इस डिश की खास बात इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं. जब आप इसे सुबह नाश्ते में खाते हैं, तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है और दिन की शुरुआत भी एनर्जेटिक और बेहतर होती है. तो चलिए जानते हैं स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने की आसान रेसिपी.

स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मिक्स स्प्राउट्स जैसे कि मूंग, चना या मोठ – 1 कप
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुआ
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • तेल – बहुत कम सिर्फ चीला सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका!

स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने की रेसिपी

  • स्प्राउट्स बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले स्प्राउट्स को अच्छे से धोकर हल्का सा दरदरा पीस लें. आप अगर चाहें तो इन्हें उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके बाद अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें पिसे हुए स्प्राउट्स मिलाएं.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, हल्दी, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद लेकिन ज्यादा पतला न होने वाला घोल तैयार करें.
  • अब तवा गर्म करें और इसमें हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद तवे पर एक करछी घोल डालकर राउंड शेप में फैलाएं.
  • अब इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेक लें और इसी तरह सारे चीले तैयार कर लें.
  • तैयार स्प्राउट्स बेसन चीला को आप हरी चटनी, पुदीना रायता या लो-फैट दही के साथ परोसकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sprouts Dahi Chaat Recipe: अब बिना मन मारे खाएं खट्टी-मीठी स्प्राउट्स दही चाट, स्वाद ऐसा कि मां के हाथों की आ जाए याद

The post Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top