Hot News

Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति

Success Story: रांची-रीना देवी झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा ब्लॉक की रहनेवाली हैं. पहले वह कमाती नहीं थीं. उनके पास आमदनी का कोई साधन नहीं था, लेकिन वर्ष 2012 में उनकी जिंदगी तब बदली जब किसी ने उनके घर को किराए पर लिया और वहां मलाई बर्फ बनाने की मशीन लगायी. रीना ने उस मशीन पर मजदूरी करनी शुरू की. इस काम से थोड़ा बहुत पैसा आने लगा और घर की मदद होने लगी. इसके बाद उन्होंने स्त्री समूह से लोन लेकर आइसक्रीम, बर्फ की सिल्ली और जार में पानी बेचना शुरू किया. इसमें पति ने भी साथ दिया. इस तरह वह मजदूर से सफल उद्यमी बन गयीं. वह सालाना करीब छह लाख रुपए कमाती हैं.

मजदूरी के बाद खुद का कारोबार

वर्ष 2017 की बात है. उन्होंने खुद कुछ करने की ठानी. दुर्गा सखी मंडल स्वयं सहायता समूह (SHG) से उन्होंने कर्ज लिया और अपने पति के साथ मिलकर एक छोटा सा कारखाना शुरू किया. यहां वह आइसक्रीम और बर्फ की सिल्ली बनाने लगीं. पति-पत्नी दिन-रात मेहनत करने लगे और अलग-अलग तरह की आइसक्रीम और कुल्फी तैयार करने लगे. इससे उनकी आमदनी बढ़ने लगी.

बेचती हैं आइसक्रीम, बर्फ की सिल्ली और जार में पानी

आज रीना रोजाना करीब 4 हजार से 5 हजार आइसक्रीम बेचती हैं. इससे उन्हें प्रति पीस 1 रुपए का मुनाफा होता है. वह रोजाना 45 से 50 बर्फ की सिल्ली तैयार करती हैं और 50 किलो की सिल्ली 500 रुपए में एवं 30 किलो की सिल्ली 300 रुपये में बेचती हैं. बिजनेस बढ़ने के साथ उन्होंने जार में पानी भी बेचना शुरू किया. गर्मी के दिनों में 200 से ज्यादा जार पानी रोज बेचती थीं. अब भी 50-55 जार पानी रोज बेचती हैं. पानी की कीमत 30 रुपए प्रति जार है.

लखपति उद्यमी हैं रीना देवी

रीना की मेहनत ने उन्हें एक सफल उद्यमी बना दिया है. आज उनकी सालाना कमाई 6 लाख रुपए से ज्यादा है. उनकी यह कहानी बताती है कि अगर मेहनत, हौसला और SHG का साथ हो, तो कोई भी स्त्री आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने परिवार की तकदीर बदल सकती है.

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी चूल्हा-चौका संभालती थीं प्रीति देवी, आज हैं लखपति, कैसे बदली जिंदगी?

The post Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top