Hot News

Tata Punch EV vs Kia Syros EV: किसकी मंथली EMI है सबसे कम? शोरूम जाने से पहले जान लें

टाटा पंच ईवी देश की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जबकि किआ साइरोस ईवी एक नया प्रीमियम कॉम्पैक्ट-इलेक्ट्रिक एसयूवी है. किआ की इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा ईवी की तुलना में ऊपर है. पंच ईवी को चार मीटर से कम लंबाई वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में किफायती और आसानी से उपलब्ध ऑप्शन के रूप में पेश किया गया है. यदि आप इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को घर लाने का प्लान बना रहे हैं और दोनों ईवी आपकी लिस्ट में है, तो यहां पंच ईवी और साइरोस ईवी के बीच मंथली EMI तुलना करेंगे और जानेंगे की किसकी सबसे कम है.

टाटा पंच EV vs किआ साइरोस EV: EMI कंपैरिजन 

दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच मंथली EMI का कंपैरिजन करने के लिए हमने दोनों एसयूवी के बेस और टॉप वेरिएंट को रखा है. टाटा पंच ईवी का बेस वेरिएंट स्मार्ट 30 और टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड प्लस 40 है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 9.69 लाख रुपये और 12.79 लाख रुपये है. वहीं, किआ साइरोस ईवी बेस HTK और टॉप X-Line ER है. HTK की कीमत 13.50 लाख रुपये और X-Line ER का प्राइस 20 लाख रुपये है, दोनों कीमतें एक्स शोरूम बेस्ड हैं. 

दोनों गाड़ियों के बेस और टॉप वेरिएंट के लिए लोन राशि को एक्स शोरूम कीमत 100 प्रतिशत माना गया है. EMI की तुलना करने के लिए ब्याज दर 9.5 पर्सेंट रखा है, जबकि EMI पूरा करने का समय 48 महीने यानि 4 साल है.

टाटा पंच EV vs किआ साइरोस EV: किसकी EMI कम?

मॉडल और वेरिएंट लोन राशि (100% एक्स-शोरूम कीमत) ब्याज दर लोन अवधि महीने की EMI
Tata Punch EV Smart 30 ₹9.69 लाख 9.5% 48 महीने ₹24,344
Tata Punch EV Empowered+ S 40 ₹12.79 लाख 9.5% 48 महीने ₹32,132
Kia Syros EV HTK ₹13.50 लाख 9.5% 48 महीने ₹33,916
Kia Syros EV X-Line ER ₹20.00 लाख 9.5% 48 महीने ₹50,246

ये भी पढ़ें: Tata Sierra बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान है? जानें कितना पावरफुल है इंजन और क्या मिलेंगे फीचर्स

दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की मंथली EMI कंपैरिजन के अनुसार, टाटा पंच ईवी के बेस और टॉप वेरिएंट के आधार पर EMI 24,344 रुपये से 32,132 रुपये है. वहीं, किआ साइरोस EV की महीने की ईएमआई बेस और टॉप वेरिएंट के आधार पर 33,916 रुपये से 50,246 रुपये है. 

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि महीने की EMI की बातों पर डिपेंड करती है, जिनमें डाउन पेमेंट की राशि, लिया गया लोन अमाउंट, ब्याज दर और टेन्योर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Kia Sonet, Syros या Clavis EV खरीदने का प्लान है? फटाफट देखें अगस्त 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स

टाटा पंच EV vs किआ साइरोस EV: किसे खरीदें?

यदि आपकी बजट ज्यादा नहीं बन पा रही और किफायती में एक बेहतर इलेक्ट्रिक एसयूवी लेना चाहते हैं, तो टाटा पंच ईवी बेस्ट चॉइस बन सकती है. वहीं, आपको बजट की दिक्कत नहीं है, तो किआ साइरोस को घर ला सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको पंच से ज्यादा बेहतर फीचर्स और सुविधाएं मिलेंगी.

The post Tata Punch EV vs Kia Syros EV: किसकी मंथली EMI है सबसे कम? शोरूम जाने से पहले जान लें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top