Hot News

Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

Theater Releases This Week: फिल्मों के शौकीनों के लिए जून का आखिरी हफ्ता बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. 22 जून से लेकर 30 जून के बीच सिनेमाघरो में कई जबरदस्त हिंदी और साउथ की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का है. इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं. तो आइए देखते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट:

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) – हिंदी

कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीस, परेश रावल
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

यह फिल्म बॉलीवुड की मशहूर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. साल 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ के करीब 11 साल बाद यह फिल्म आ रही है. इस फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स एक साथ नजर आएंगे और यह फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने का वादा करती है.

अनंतन काडू (Ananthan Kaadu) – मलयालम

कलाकार: आर्या, मुरली गोपी, देव मोहन, निखिला विमल
कब रिलीज होगी: 25 जून, 2026

यह 1980 और 1990 के दशक की कहानी पर बनी एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक गरीब इलाके के चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें म्यूजिक से बहुत प्यार है और वे अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं. फिल्म में उनकी दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है.

अंगीकारम (Angikaaram) – तमिल

कलाकार: कोटापडी जे राजेश, सिंधूरी विश्वनाथ, मंसूर अली खान
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. यह कहानी एक ऐसे टैलेंटेड खिलाड़ी की है जो बहुत ही गरीब परिवार से आता है. वह अपनी जिंदगी की तमाम मुसीबतों और रुकावटों को पार करके अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देता है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा की ‘मां इंति बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में अपनी ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंचमुखी (Panchamukhi) – कन्नड़

डायरेक्टर: चंद्रू अचार
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

अगर आपको भूतिया और सस्पेंस वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए है. यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक लड़के को बार-बार डरावने सपने आते हैं, जिसके बाद वह अपने परिवार के पुराने और सुनसान गांव में पहुंच जाता है. वहां जाकर उसके सामने कई खतरनाक राज खुलते हैं.

गरुड़ (Garuda) – कन्नड़

कलाकार: सौरव प्रशांत, दिव्या चंद्रू, ऋत्वन श्रीनिवास
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

यह एक कमाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी केशव नाम के एक लड़के पर आधारित है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा होता है. लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा मोड़ आता है, जिससे उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है.

कॉन सिटी (Con City) – तमिल

कलाकार: अर्जुन दास, अन्ना बेन, योगी बाबू
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

यह एक बहुत ही मजेदार कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब बिजली कड़कने के बाद उनके घर के एक बिल प्रिंटर (मशीन) से अचानक असली 500 रुपये के नोट छपने लगते हैं. इसके बाद फिल्म में कई मजेदार और अजीब घटनाएं होती हैं.

बालरामन दिनागलु (Balaramana Dinagalu) – कन्नड़

कलाकार: विनोद प्रभाकर, प्रिया आनंद, आशीष विद्यार्थी
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें कर्नाटक के एक छोटे से गांव के रहने वाले साधारण लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो 1980 के दशक में बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में आता है और अपनी किस्मत चमकाने के लिए कड़ी मेहनत करता है.

उइर (Uyir) – मलयालम

कलाकार: रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष, विनोथ सागर
कब रिलीज होगी: 26 जून, 2026

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है. इसमें केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर तैनात एक अफसर अतीब की कहानी दिखाई गई है, जो एक अनजान स्त्री की मौत का राज सुलझाने की कोशिश कर रहा है. जांच के दौरान उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया

The post Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top