Hot News

TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी चैनल का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में टीवी पर शुरू हुआ था और अब इसे 16 साल से ज्यादा हो गया. शो हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो की कहानी गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जेठालाल, भिड़े, अय्यर, तारक मेहता, बापूजी, बबीता जी, टप्पू सेना मिल-जुलकर रहते हैं. ये सारे एक परिवार की तरह सोसाइटी में रहते हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं. शो में इन दिनों सोनू की शादी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. उसे देखने के लिए लड़के का परिवार आता है और उन्हें सोनू पसंद आ जाती है.

सोनू के बाद टप्पू की शादी का प्लान बनाएंगे बाबूजी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बापूजी, भिड़े को बताते हैं कि वह टप्पू की शादी करना चाहता है. भिड़े ये जानकर खुश हो जाता है कि टप्पू की शादी हो जाएगी. वह इस बात से ज्यादा खुश है कि टप्पू की शादी उसकी बेटी सोनू से नहीं होगी. भिड़े भा बाबूजी को बताता है कि उसने अपनी बेटी के लिए लड़के की खोज शुरू कर दी है और उसे एक मिल भी गया है. वह मैच सोनू के घर आने वाला है. आज रात के एपिसोड में उस नये लड़के का परिवार आएगा. हालांकि टप्पू उस लड़के के बारे में जानता है और उसने एक प्लान भी बनाई है. इस प्लान के बारे में टप्पू सेना को नहीं पता है.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

तनुज महाशब्दे ने बताया उन्होंने शादी क्यों नहीं की

हाल ही में ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में तनुज महाशब्दे में बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की. उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस को लेकर कहा कि वह असली जीवन के पोपटलाल है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा की कि उनके ऑन-स्क्रीन किरदार की एक खूबसूरत पत्नी है, लेकिन रियल लाइफ में वह अनमैरिड हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका व्यस्त कार्यक्रम उन्हें रिश्ते बनाने से रोकता है तो उन्होंने कबूल किया कि इसकी वजह उन्हें नहीं मालूम. तनुज, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के पति कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की भूमिका में दिखते हैं.

The post TMKOC: गोकुलधाम में 2 लोगों की बजेगी शहनाई, सोनू के बाद अब टप्पू के लिए लड़की खोज रहे बाबूजी, ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top