Panchayat Season 5: टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ लंबे समय से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हाल ही में एक समिट के दौरान, सीरीज के कलाकार दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक ने ‘पंचायत सीजन 5’ को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की.एक्टर्स ने हिंट दिया कि इस बार फुलेरा गांव की नेतृत्व और रिश्तों में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे. उन्होंने इशारा किया कि ‘पंचायत सीजन 5’ कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा, जो पिछले सीजन्स के मुकाबले एक बिल्कुल अलग और मजेदार अनुभव देने का वादा करता है.
Panchayat Season 5 Plot: बनराकस ने खोला राज
सीरीज में बनराकस उर्फ भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने भी नए सीजन को लेकर उत्साह बढ़ा दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अभी से कहानी बता दी गई तो दर्शकों के देखने का मजा खराब हो जाएगा. लेकिन इतना जरूर है कि ‘पंचायत 5’ में पहले से ज्यादा मनोरंजन और कई मजेदार सरप्राइज देखने को मिलेंगे. दुर्गेश की बात को दोहराते हुए अशोक पाठक उर्फ बिनोद ने शेयर किया, “मजा आएगा. इस बार का सीजन कुछ अलग, हटके होगा. रोमांच ज्यादा होने वाला है.”
क्रांति देवी ने कहा- स्क्रीन पर देखने में मजा आएगा
‘पंचायत सीजन 4’ का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया. आखिरी एपिसोड के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर फुलेरा गांव की सत्ता अब किसके हाथ में जाएगी और नया उप-प्रधान कौन बनेगा. जब ‘पंचायत 5’ में फुलेरा की आगे की कहानी को लेकर सवाल पूछा गया, तो क्रांति देवी ने कहा, “घर की बात, घर में ही रहेगी. वह हम आपको स्टेज पर नहीं बताएंगे. हमारे राइटर्स हैं जिन्होंने बहुत अच्छा लिखा हुआ है. सीजन 1 से लेके सीजन 5 तक मेंटेन करना, गांव की सरलता भी मेंटेन करना, मसाला भी मेंटेन करना. उनकी लिखावट और हम कलाकारों की कारीगरी एक साथ स्क्रीन पर देखने में मजा आएगा. अभी बता देंगे तो मजा खत्म हो जाएगा.”
Panchayat Season 5 Release Date: ‘पंचायत सीजन 5’ कब होगी रिलीज?
‘पंचायत सीजन 5’ की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि नए एपिसोड इसी महीने से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट
The post TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट appeared first on Naya Vichar.

