US Strikes Syria : अमेरिका ने रविवार को सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले किए. यह कार्रवाई पिछले महीने पलमायरा के पास हुए हमले के बाद की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी. उसने बताया कि ये हमले दोपहर को शुरू हुए. देशभर में आईएसआईएस के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा विमानों से 90 से अधिक सटीक हथियार दागे गए.
VIDEO | US and partner forces struck ISIS targets in Syria.#US #Syria #ISIS
(Source – Third party)
(Full VIDEO available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/hvtpyNdHMR
— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2026
The post US Strikes Syria : अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर किए हमले, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

