Hot News

Video: जंतर-मंतर पर हंगामा, महिला प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई पुलिस

Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को पुलिस अस्पताल ले गई. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराया और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाकर हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में पुलिस स्त्री प्रदर्शनकारियों को हटाती नजर आ रही है. इस दौरान एक स्त्री कार्यकर्ता गुस्से में चिल्लाते हुए कहती है, “हम प्रदर्शन क्यों नहीं करें?” आप भी देखें ये वीडिया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, वह पूरी तरह होश में हैं और उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है.

प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई पुलिस

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर जबरन वहां से ले जा रही है. कई स्त्री प्रदर्शनकारी मौके से हटने को तैयार नहीं दिखीं. पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर और उठाकर प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाते नजर आए.

The post Video: जंतर-मंतर पर हंगामा, स्त्री प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top