Hot News

Video: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया

Video : गुरुद्वारा ढहाये जाने के बाद हिंदुस्तान का रिएक्शन सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही गुरुद्वारे के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दोबारा बनवाने को कहा है. हिंदुस्तान ने साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है.

बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि यह गुरुद्वारा सिख सभा आंदोलन के दौरान स्थापित किया गया था और इसकी देखरेख पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के जिम्मे थी. सांपला ने आरोप लगाया कि जिस संस्था को इसकी सुरक्षा करनी चाहिए थी, वह अपने दायित्व निभाने में विफल रही. उन्होंने कहा कि यह घटना किसी साजिश और दुर्भावनापूर्ण मंशा का परिणाम प्रतीत होती है. उनके अनुसार, यह केवल सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं को आहत करने वाला मामला है.

वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान प्रशासन से गुरुद्वारे को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक अधिकारी के अनुसार, लाहौर से करीब 70 किलोमीटर दूर फरूकाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा को हाल ही में एक स्थानीय कारोबारी ने ध्वस्त कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है.

The post Video: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top