Video : पुणे में हुए एक पारिवारिक समारोह का पुराना वीडियो सामने आया है. इसमें केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के परिवार के सदस्यों के साथ दिख रहे हैं. 7 मई का यह वीडियो केतन की हत्या से करीब एक महीने पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में 26 साल के केतन रिश्तेदारों के साथ जश्न मनाते और खुशियां बांटते दिख रहे हैं. यह वीडियो गायिका रीतू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिन्होंने उस कार्यक्रम में परफॉर्म किया था.
रीतू शर्मा ने मंगलवार (30 जून) रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए. पहले वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल, सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल समेत परिवार के अन्य सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी लोग समारोह का आनंद लेते दिख रहे हैं. इस दौरान केतन के पिता विशाल अग्रवाल मशहूर बॉलीवुड गीत ‘यम्मा यम्मा’ गाते हुए नजर आते हैं. गायिका रीतू भी उनका साथ देती दिखाई देती हैं.
किस गाने में सिया के साथ झूम रहा था केतन?
वीडियो में मौजूद सभी लोग गाने की इन लाइन पर झूमते नजर आते हैं— “बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां…समारोह में माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा दिख रहा है. कुछ ही सेकंड बाद वीडियो में केतन अग्रवाल, सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ फिल्म ‘गदर’ के मशहूर गाने “मैं निकला गड्डी लेके” पर डांस करते नजर आते हैं. दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: भाई का दावा- सिया चेतन को छोड़ केतन से शादी करना चाहती थी
वीडियो शेयर करते हुए रीतू शर्मा ने क्या लिखा?
वीडियो शेयर करते हुए गायिका रीतू शर्मा ने लिखा कि 7 मई को हमने इनके परिवार के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी. आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों परिवार कितनी खुशी से कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे. दोनों परिवार बेहद खुश नजर आ रहे थे. हमने केतन को अपनी आंखों से देखा था. वह बहुत मासूम और अच्छा लड़का था. किसे पता था कि इस खूबसूरत इंसान के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा.
The post Video : ‘बस आज की रात है जिंदगी…’ सिया के माता-पिता संग झूम रहा था केतन, एक महीने बाद हो गई हत्या appeared first on Naya Vichar.

