Hot News

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार

राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता से बीते गुरुवार को मुलाकात की थी. उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ‘‘चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतजार कर रहे हैं, अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक ‘वीआईपी’ मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई.’’

अंकिता के कमरे को जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ‘‘हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि’’ की थी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तराखंड प्रशासन खुद आज तक उस ‘वीआईपी’ को संरक्षण दे रही है. क्यों? क्योंकि वह भाजपा-आरएसएस का बड़ा नेता है.’’

बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करती है बीजेपी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही बीजेपी की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका नेतृत्वक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना.’’

दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार है.’’ उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक स्त्रीओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली ‘‘यह अमानवीय मानसिकता’’ खत्म नहीं होती. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान तभी आगे बढ़ेगा, जब हिंदुस्तान की स्त्रीएं आगे बढ़ेंगी – सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ.’’

2022 में अंकिता का शव चिल्ला नहर से हुआ था बरामद

उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। सितंबर, 2022 में उसके लापता होने के बाद शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. अभियोजन के अनुसार, अंकिता पर एक ‘वीआईपी’ अतिथि को कथित तौर पर विशेष सेवाएं देने का दबाव था, जिसका उन्होंने विरोध किया. मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठे. बाद में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

ये भी पढ़ें: Video: क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

The post अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top