Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीन दिनों में 63.75 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने रविवार को सबसे बड़ी छलांग लगाई और करीब 24.75 करोड़ की कमाई की. आइए आपको फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.
Welcome To The Jungle Box Office Collection: किस दिन कितनी कमाई हुई?
डायरेक्टर अहमद खान की इस कॉमेडी एंटरटेनर ने रिलीज के पहले ही दिन से अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जबकि एक दिन पहले 25 जून को पेड प्रीव्यू दिखाए गए थे. डे वाइज कलेक्शन (sacnilk के अनुसार) के बारे में बताते हैं-
- पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़
- शुक्रवार: 15.25 करोड़
- शनिवार: 20 करोड़
- रविवार: 24.75 करोड़

Return of Welcome Franchise: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की वापसी
यह फिल्म साल 2007 में शुरू हुई सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इससे पहले ‘वेलकम बैक’ (2015) रिलीज हुई थी.‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव, शरद केलकर, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी,दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी,आदित्य सिंह, भाग्य भानुशाली, किरण कुमार, तुषार कपूर, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे हैं.
Welcome To The Jungle Worldwide Collection: दुनियाभर में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
sacnilk के अनुसार, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन 6.00 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक 16.70 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 93.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
The post अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का रविवार को चला जादू या नहीं? तीन दिन में फिल्म ने इतनी कमाई कर डाली appeared first on Naya Vichar.

