सिकटी. पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी परवेज आलम ने जानकारी देते बताया की पहले दिन आमगाछी मो असफाक, बोकंतरी पैक्स के लिए अरुण कुमार यादव व मो सलीम, डेरूआ पैक्स के लिए नीरज कुमार नीर व सुरेश प्रसाद मंडल ने नामांकन अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ठेंगापुर पैक्स से 06, डेरूआ से 03, बोकंतरी व आमगाछी पैक्स के लिए 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post अध्यक्ष पद के पांच व सदस्य पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने कराया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

