Earthquake In Afghanistan: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी. भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर, 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर और धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गइराई में था.
An earthquake of magnitude 6.2 on the Richter scale occured in Afghanistan: National Centre for Seismology pic.twitter.com/ObtVep7bdl
— ANI (@ANI) June 27, 2026
हिंदुस्तान में भी डोली धरती
अफगानिस्तान में आए भूकंप का असर हिंदुस्तान में देखा गया. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी हिंदुस्तान में भी झटके महसूस किए गए. श्रीनगर और इलाके के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया, मैं अंदर कुर्सी पर बैठा था. कुर्सी हिलने लगी… अच्छी बात यह है कि इस इलाके में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है. पता नहीं आगे क्या होगा. हिंदुस्तान के अलावा पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
#WATCH | J&K: Earthquake tremors felt in Srinagar and other parts of the region after an earthquake of magnitude 6.2 on the Richter scale occurred in Afghanistan. https://t.co/PRjYYF7S8G pic.twitter.com/93F1AOsalZ
— ANI (@ANI) June 27, 2026
बलूचिस्तान में शुक्रवार से अब तक पांच बार आया भूकंप, पांच लोग घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक मध्यम तीव्रता वाले कम से कम पांच भूकंप आ चुके हैं. शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से बरखान और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए. अधिकारियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 से 5.2 की तीव्रता वाले इन भूकंपों में पांच लोग घायल हुए हैं और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है.
वेनेजुएला में भूकंप ने ली 900 से अधिक लोगों की जान
वेनेजुएला में 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम 920 लोगों की मौत हो गई, 51,000 से अधिक लोग लापता हो गए.
The post अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, हिंदुस्तान में भी डोली धरती appeared first on Naya Vichar.

