Hot News

अमिताभ बच्चन की अस्पताल वाली पोस्ट से बढ़ी चिंता, बोले- ‘सर्जरी के लिए अस्पताल में था और ICU में रहा’

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अस्पताल जाने, सर्जरी और ICU में बिताए समय को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय किसी भी इंसान के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मुश्किल होता है. हालांकि, उन्होंने अपनी बीमारी या सर्जरी की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Amitabh Bachchan Talks About Recovery Phase: अमिताभ बच्चन बोले- सर्जरी के बाद घर लौटने का समय सबसे मुश्किल

अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “अस्पताल में सर्जरी के दौरान और ICU में कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल में रहने का अनुभव अलग होता है. डिस्चार्ज होने के बाद घर वापसी का समय सबसे मुश्किल दौर होता है. शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से और व्यवहारिक तौर पर भी. आप एक मजबूत इंसान होते हैं और फिर अचानक एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है.

आगे बिग बी ने लिखा, यही जिंदगी का सबसे कठिन समय होता है. कुछ लोग इसका सामना करते हैं और बहादुरी दिखाते हैं. जो लोग कोशिश करते रहते हैं और हिम्मत बनाए रखते हैं, वे हमेशा चैंपियन रहते हैं. जो ऐसा नहीं कर पाते, वे अपनी पुरानी उपलब्धियों के साथ जीवन जीना सीख लेते हैं. यह हर व्यक्ति की अपनी पसंद है. दोनों ही रास्तों में कुछ गलत नहीं है. खुश रहें और स्वस्थ रहें.”

Amitabh Bachchan Cryptic Tweet: अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

अपने ब्लॉग के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, “T 5806 – स्पोर्ट्स खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी चल रहा है.”

Amitabh Bachchan Upcoming Work: अमिताभ बच्चन इस फिल्म में आएंगे नजर

अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के लिए शूटिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं स्पोर्ट्स पाते थे

The post अमिताभ बच्चन की अस्पताल वाली पोस्ट से बढ़ी चिंता, बोले- ‘सर्जरी के लिए अस्पताल में था और ICU में रहा’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top