Hot News

असंगठित मजदूरों की बैठक, बोनस भुगतान की उठी मांग

खलारी. न्यू बस्ती डकरा भूतनगर में असंगठित मजदूरों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने की. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आरंभ हो चुका है और दिवाली का त्योहार भी नजदीक है, लेकिन एनके और पिपरवार क्षेत्र के असंगठित मजदूरों को अब तक बोनस का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से मांग की कि त्योहारों को देखते हुए एनके एरिया और पिपरवार एरिया में कार्यरत असंगठित मजदूरों को 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाये. बैठक में सलामत अंसारी, अशोक सिंह,अमजद खान, कृष्णा सिंह, वेद प्रकाश पासवान, मुमताज अंसारी, जसीम अंसारी, सतेाष सिंह, रामप्रसाद तुरी, राजकुमार मुंडा, हसन अंसारी, संदीप कुमार, उदय सिंह, जियाउल अंसारी, दिलीप तूरी, नसीम अंसारी, नईम अंसारी, सुल्तान अहमद, आरिफ अंसारी, मिनाजुल अंसारी, दिलशाद अंसारी, आसिक अंसारी, इरशाद आलम, बबलू अंसारी, अफरोज अंसारी, अल्ताफ हुसैन, सुरेन्द्र गंझू, शमशुल अंसारी, प्रवीण सिंह, विजय शंकर उरांव, जगमोहन भगत, रमेश प्रसाद, शंकर गंझू, दिलीप साव, मंतोष भट्टाचार्य, फारुख अंसारी, विजय सिंह, मनोज यादव, जयदीप कुमार सहित कई मजदूर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post असंगठित मजदूरों की बैठक, बोनस भुगतान की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top