Hot News

आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?

GT vs KKR 2026 : आईपीएल सीजन 19 के अबतक के सफर को देखें, तो हम पाएंगे कि आईपीएल का खिताब अबतक सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें बहुत ही खराब स्थिति में हैं और प्वाइंट टेबल में इन तीनों का स्थान नीचे से 1,2,3 यानी 10वां, 9वां और 8वां है. केकेआर की टीम अबतक 6 मैच स्पोर्ट्स चुकी है, लेकिन एक भी जीत उसके खाते में नहीं आई है.

केकेआर की क्यों हो रही है फजीहत

केकेआर की टीम इस आईपीएल में अपने लय में नजर नहीं आ रही है. उनकी बैटिंग, बाॅलिंग और रणनीति सबकुछ बेदम नजर आ रहे हैं. बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अपने रिदम में नहीं दिख रहे हैं. ओपनर बहुत जल्दी आउट हो रहे हैं, जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बहुत अधिक बन जाता है. इस वजह से टीम बैकफुट पर नजर आती है और खिलाड़ी खुलकर स्पोर्ट्स नहीं पाते हैं. प्लेइंग इलेवन में भी लगातार बदलाव किया जा रहा है, बावजूद इसके टीम एक अदद जीत के लिए तरस रही है और लगातार 3 मैच में हार चुकी है.

क्रमांक विरोधी टीम तारीख परिणाम
1 Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस) 29 मार्च 6 विकेट से हार
2 Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद) 2 अप्रैल 65 रन से हार
3 Punjab Kings (पंजाब किंग्स) 6 अप्रैल बारिश के कारण रद्द
4 Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स) 9 अप्रैल 3 विकेट से हार
5 Chennai Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स) 14 अप्रैल 32 रन से हार
6 Gujarat Titans (गुजरात टाइटंस) 17 अप्रैल 5 विकेट से हार

मुंबई के ऑलराउंडर्स मैच विनर नहीं बन पा रहे

5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बार जब जीत से शुरुआत की, तो उनके फैंस को लगा कि इस बार टीम कुछ खास करेगी. मुंबई ने 29 मार्च को स्पोर्ट्से गए मैच में कोलकाता को 6 विकेट से हराया था. गौर करने वाली बात यह है कि इस जीत के बाद मुंबई ने कुल स्पोर्ट्से गए 5 मैच में से चार को गंवा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी का अभाव भी टीम को परेशान कर रहा है. हार्दिक नए कप्तान हैं और उनकी रणनीति बहुत कारगर होती नहीं दिख रही है. वहीं हार्दिक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर्स कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही ढीली नजर आ रही है, जिसकी वजह से टीम फिसड्डी साबित हो रही है.

क्रमांक विरोधी टीम तारीख परिणाम
1 Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स) 29 मार्च 6 विकेट से जीत
2 Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) 4 अप्रैल 6 विकेट से हार
3 Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स) 7 अप्रैल 27 रन से हार
4 Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 12 अप्रैल 18 रन से हार
5 Punjab Kings (पंजाब किंग्स) 16 अप्रैल 7 विकेट से हार

चेन्नई की चमक भी पड़ी फीकी

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी मुंबई की तरह की आईपीएल का खिताब 5 बार अपने नाम किया है, लेकिन इस बार वे अपने थाला महेंद्र सिंह धोनी को बहुत मिस कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में अबतक मैदान पर नजर नहीं आए हैं. इस वजह से उनकी कप्तानी और मैदान पर परिस्थितियों के अनुसार किए गए निर्णय से टीम वंचित है. गेंदबाज और बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि शुरुआत के बाद टीम कुछ संभली है, लेकिन इन तरह के स्पोर्ट्स में खिताब जीतना बहुत कठिन होगा. चेन्नई ने अबतक 5 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें से 3 में उसे हार मिली है जबकि बाद में स्पोर्ट्से गए दो मैच, जो दिल्ली और केकेआर के साथ स्पोर्ट्से गए उनमें टीम जीती है.

क्रमांक विरोधी टीम तारीख परिणाम
1 Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स) 30 मार्च 8 विकेट से हार
2 Punjab Kings (पंजाब किंग्स) 3 अप्रैल 5 विकेट से हार
3 Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5 अप्रैल 43 रन से हार
4 Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) 11 अप्रैल 23 रन से जीत
5 Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स) 14 अप्रैल 32 रन से जीत

ये भी पढ़ें : GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल

IPL 2026: इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी हुआ बाहर, इस बार GT को लगा झटका

The post आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top