Hot News

आज है NEET परीक्षा, NTA ने छात्रों को कहा All The Best 

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित होने जा रही है. आज यानी 3 मई को कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

NTA ने छात्रों को किया अलर्ट

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन पूरी तैयारी के साथ निकलें और खासतौर पर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें. बारिश के कारण ट्रैफिक या अन्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की भी सलाह दी गई है.

NTA ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें, आत्मविश्वास बनाए रखें. साथ ही NTA ने नीट परीक्षार्थी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं (All the Best) भी दी हैं.

बारिश को लेकर ध्यान देने वाली बातें

  • अपने डॉक्यूमेंट्स को वॉटरप्रूफ फोल्डर में रखें
  • समय से पहले घर से निकलें
  • एग्जाम सेंटर का रूट पहले से प्लान करें

बारिश के कारण कई बार देरी या दस्तावेज खराब होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं. ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. इसलिए NTA ने पहले से अलर्ट रहने की सलाह दी है.

ड्रेस कोड और नियमों का रखें ध्यान

परीक्षा के दिन शांत और फोकस्ड रहें. एडमिट कार्ड और फोटो ID जैसे जरूरी दस्तावेज साथ रखें. OMR शीट सावधानी से भरें, क्योंकि छोटी गलती से नंबर कट सकते हैं. NTA के निर्देशों के अनुसार ड्रेस कोड फॉलो करें, बैन आइटम न लाएं और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें.

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के Riyadh में होगी नीट यूजी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

The post आज है NEET परीक्षा, NTA ने छात्रों को कहा All The Best  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top