Hot News

आतंकी साजिश का भंडाफोड़: टॉय कार का इस्तेमाल कर धमाके की थी तैयारी, 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार

Terror Module Bust: चारों आरोपी की पहचान मोसैब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया- संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाने के लिए रेकी की थी. इसके अलावा एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों को भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे. अभियान के दौरान एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) और उससे जुड़ा सामान जब्त किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि दो आरोपी भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने के लिए आईईडी से भरे रिमोट कंट्रोल टॉय कार को तैयार कर रहे थे.

ओडिशा और बिहार से एक-एक संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया. महाराष्ट्र से दो और ओडिशा तथा बिहार से एक-एक आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने आरोप लगाया कि चारों खिलाफत स्थापित करने के विचार के इर्द-गिर्द केंद्रित चरमपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और गजवा-ए-हिंद जैसी धारणा को बढ़ावा दे रहे थे. वे कथित तौर पर काले झंडे लेकर चलने वाले खुरासान के लश्कर से भी प्रेरित थे.

आरोपियों ने लाल किला और इंडिया गेट की रेगी की थी

जांच से पता चला कि आरोपियों में से एक दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था और उसने लाल किला और इंडिया गेट समेत खास जगहों की रेकी की थी. जांचकर्ताओं ने कहा कि इस मॉड्यूल ने अयोध्या में राम मंदिर, संसद भवन और कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर संभावित हमलों पर भी चर्चा की थी.

गिरफ्तार संदिग्ध में कोई वेल्डर है तो कोई पेशे से प्लंबर

गिरफ्तार संदिग्ध में शामिल मोसैब अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है और उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसने हिंदुस्तान में और सऊदी अरब तथा कतर जैसे देशों में वेल्डर, ऑटो मैकेनिक और ऑटो इलेक्ट्रीशियन सहित कई तरह के काम किए. फिलहाल, वह ठाणे में एक निजी ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में काम कर रहा था. मोहम्मद हम्माद मुंबई का रहने वाला है. वह कॉरेस्पोंडेंस से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है. शेख इमरान का जन्म ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निचले तबके के घर में हुआ था. उसने 10वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद सुरक्षा गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम किया. मोहम्मद सोहेल बिहार के कटिहार का रहने वाला है. वह पेशे से प्लंबर है. उसने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है.

The post आतंकी साजिश का भंडाफोड़: टॉय कार का इस्तेमाल कर धमाके की थी तैयारी, 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top