Hot News

आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान का एक्शन, पाकिस्तान में ISIS बेस पर बरसे बम

Afghanistan Airstrikes : अफगानिस्तान में तालिबान की सेना ने पाकिस्तान के अंदर ड्रोन हमले किए हैं. तालिबान का दावा है कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहां इस्लामिक स्टेट से जुड़े ISIS-खुरासान (ISIS-K) के आतंकियों के अड्डे मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई इलाकों में किए गए.

हमले को सही ठहराते हुए तालिबान ने कहा कि जिन ठिकानों पर कार्रवाई की गई, वहां अफगानिस्तान के भीतर तोड़फोड़ की साजिश रचने का प्लान तैयार किया जाता था. अफगान मीडिया TOLOnews ने भी अपने X पोस्ट में तालिबान के इस दावे का हवाला दिया है.

हमले में ISIS के कई लड़ाके मारे गए

अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन का दावा है कि इस हवाई हमले में ISIS के कई लड़ाके मारे गए. प्रशासन ने यह भी कहा कि कार्रवाई के दौरान किसी भी आम नागरिक की मौत नहीं हुई और हमला केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में किए थे हवाई हमले

यह ड्रोन हमला ऐसे समय हुआ, जब करीब दो दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में कई हवाई हमले किए थे. संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलों में कम से कम 28 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 49 लोग घायल हुए थे. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : कराची अटैक से तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगान बॉर्डर पर की घातक एयरस्ट्राइक

वहीं, अफगान प्रशासन के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया कि पाकिस्तानी हमलों में 38 नागरिकों की मौत हुई और 163 लोग घायल हुए. उन्होंने कहा कि मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या में स्त्रीएं और शिशु भी शामिल हैं.

The post आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान का एक्शन, पाकिस्तान में ISIS बेस पर बरसे बम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top